फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Treatment going on in Seal Hospital, video goes viral

Rampur News: सील अस्पताल में चल रहा इलाज, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:39 AM IST
विज्ञापन
Treatment going on in Seal Hospital, video goes viral
मसवासी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किए गए फैमिली अस्पताल में मरीजों का उपचार जारी है। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मरीजों को दूसरे रास्ते से अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वायरल वीडियो पर स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ नोडल अधिकारी डॉ. केके चहल ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार को मझरा खुशहालपुर निवासी मोहम्मद रफी ने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी नसीम जहां को नगर के मुख्य मार्ग स्थित मदरसे के सामने फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई थी। परिजन महिला को उत्तराखंड काशीपुर के हायर सेंटर ले गए। चिकित्सकों ने बताया की शिशु की गर्भ में ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर मृत शिशु को बाहर निकालने के बाद महिला का उपचार शुरू कर दिया। महिला के परिजनों का आरोप था की अस्पताल में स्टाफ द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने के कारण महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत हुई है। परिजनों ने फैमिली अस्पताल पर जाकर जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. केके चहल ने टीम के साथ फैमिली अस्पताल को सील कर दिया था। देर शाम फैमिली अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पीछे के रास्ते से मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने कहा कि माैके पर पहुंचकर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed