फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Transparency should be maintained in adjustment of teachers: BSA

शिक्षकों के समायोजन में बरती जाए पारदर्शिता : बीएसए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Transparency should be maintained in adjustment of teachers: BSA
रामपुर। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को रामपुर पहुंचकर ज्वाइन कर लिया। उनसे मिलने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ का शिष्टमंडल पहुंचा, जहां उन्होंने समायोजन की प्रक्रिया में पारदर्शिता अपनाने की मांग की है।
विज्ञापन

बीएसए संजीव कुमार के तबादले के बाद नवागत बीएसए राघवेंद्र सिंह ने यहां पहुंचकर ज्वाइन कर लिया। इसके बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल की अध्यक्षता में शिक्षकों ने नए बीएसए राघवेंद्र सिंह का स्वागत किया और उनसे भेंट वार्ता की। शिक्षकों का कहना है कि शासन ने शुक्रवार को सरप्लस शिक्षकों एवं आवश्यकता वाले विद्यालयों की सूची पोर्टल पर सार्वजनिक करने की आदेश दिए हैं परंतु जनपद में इस संबंध में कोई भी गतिविधि नहीं है। इस प्रक्रिया में शिक्षकों का स्थानांतरण होना है। इस संबंध में अभी तक ब्लॉकों से डाटा नहीं आया है। ऐसी स्थिति में यदि सूची प्रकाशित होती है तो शिक्षकों का शोषण तय है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ का कहना है कि इस प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए तथा आरटीई के मानकों का पालन किया जाए। प्राइमरी स्कूल के जो प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय में पद न होने के बाद भी तैनात हैं और वह अपना समायोजन चाहते हैं तो उन्हें सर प्लस में चिह्नित किया जाए। जिस विद्यालय में सरप्लस शिक्षक चिन्हित होंगे यदि उनमें से सरप्लस के स्थान पर अन्य शिक्षक समायोजन चाहता है तो सहमति के आधार पर उसे स्थानांतरित किया जांए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, संतोष प्रसाद, महेंद्र प्रताप सिंह, सतीश कुमार गिरोह, त्रिलोक सिंह, पंकज कुमार, गजेंद्र पाल सिंह, आसाराम सागर, अशोक बाबू, कपिल कुमार, संजीव कुमार शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed