{"_id":"6a29bfc09648d9264109b152","slug":"transit-remand-granted-for-three-individuals-including-a-couple-caught-with-gold-worth-crores-rampur-news-c-282-1-rmp1004-173029-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: करोड़ों के सोने के साथ पकड़े गए दंपती समेत तीन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: करोड़ों के सोने के साथ पकड़े गए दंपती समेत तीन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर
Thu, 11 Jun 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सात किलोग्राम सोने और 1.050 किलोग्राम चांदी के साथ पकड़े गए नेपाली दंपती समेत तीन आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। तेलंगाना पुलिस की ओर से ट्रांजिट रिमांड के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र को कोर्ट ने मंजूर कर लिया। इसके बाद पुलिस तीनों आरोपियों को अपने साथ तेलंगाना ले गई।
तेलंगाना के साइबराबाद जिले के गची बाउली में सात जून को करोड़ों रुपये की चोरी हुई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तेलंगाना पुलिस जांच कर रही थी। बिलासपुर पुलिस और एसओजी ने मंगलवार को उत्तराखंड बॉर्डर के पास तीन आरोपियों को भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरों के साथ गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार आरोपियों में कमल शाही, उनकी पत्नी विमला शाही और साली कल्पना शाही शामिल हैं। तीनों नेपाल के पलिया गांव, मोतीपुर थाना और कैलाली जिले के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों तेलंगाना में एक व्यापारी के यहां काम करते थे और वहीं से सोना चोरी किया था।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से कुल सात किलोग्राम सोना और 1.050 किलोग्राम चांदी बरामद की गई थी। जांच के बाद रामपुर और तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी मिल गई। बिलासपुर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड मंजूर हो गई है। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें तेलंगाना पुलिस अपने साथ ले गई है।