फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   transfer of inspectors

पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, एसपी ने बदले 12 थाना प्रभारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
transfer of inspectors
रामपुर। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार रात महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने जहां दस निरीक्षक और 66 उप निरीक्षक के तबादले किए हैं। वहीं, जिले में बाहर आए निरीक्षकों को तैनाती मिली है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पूर्व जिले में तैनात इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए हैं। ऐसे में रामपुर में भी दूसरे जिलों में तैनात इंस्पेक्टर आए हैं। लिहाजा, उन लोगों को तैनाती देने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तेजवीर सिंह को प्रभारी निरीक्षक बिलासपुर, प्रभारी निरीक्षक गंज किशन अवतार को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, पुलिस लाइन से लव सिरोही को प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइंस, वाचक पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार वर्मा को गंज थाना प्रभारी, पुलिस लाइन से अशोक कुमार को वाचक पुलिस अधीक्षक, पुलिस लाइन से गजेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना टांडा, पुलिस लाइन से प्रदीप कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना अजीमनगर, पुलिस लाइन से सत्येंद्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना मिलक, पुलिस लाइन से संजय तोमर को प्रभारी निरीक्षक थाना शाहबाद, पुलिस लाइन से गौरव सिंह यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना केमरी, उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह को थानाध्यक्ष स्वार, उप निरीक्षक संजय कुमार को एसओजी से थानाध्यक्ष भोट, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मलिक को थानाध्यक्ष शहजादनगर बनाया गया है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक शरद पवार को थाना गंज से पीआरओ पुलिस अधीक्षक, धर्मेंद्र सोलंकी को थाना शाहबाद से थाना गंज, प्रमोद कुमार को शहजादनगर से कोतवाली, आनंदवीर को मसवासी से प्रभारी चौकी कुंडा, राजेश कुमार को बिलासपुर से प्रभारी एकता चौकी, विपिन कुमार को थाना सिविल लाइंस से प्रभारी चौकी हवालिया, अमर सिंह राठौर को खजुरिया से प्रभारी अजीतपुर चौकी, मनोज कुमार को शाहबाद से प्रभारी चौकी बाजार सिविल लाइंस, महिला उप निरीक्षक गुरजिंदर कौर और रीना चौधरी को महिला थाने से थाना सिविल लाइंस, उपनिरीक्षक रामपाल शर्मा को केमरी से थाना सिविल लाइंस, हरेंद्र सिंह को केमरी से प्रभारी चौकी थाना सिविल लाइंस, प्रशांत कुमार को भोट से प्रभारी चौकी ज्वालानगर, रामकुमार सिंह को प्रभारी चौकी ढकिया से प्रभारी चौकी मंडी थाना गंज, अमरपाल सिंह को भोट से प्रभारी चौकी गुर्जर टोला, नरेंद्र कुमार को थाना स्वार से पुलिस चौकी पाखड़, अमरीश कुमार को अपराध शाखा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कोतवाली, अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी मंडी से प्रभारी चौकी जेल, लईक अदमद को थाना गंज से प्रभारी चौकी रज्जड़, सुंदरलाल को थाना गंज के प्रभारी चौकी पुराना गंज, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली रईस अहमद को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मिलक, सुरेश चंद प्रभारी चौकी मनकरा से प्रभारी चौकी कस्बा मिलक, सुरेंद्र पाल सिंह प्रभारी चौकी धमोरा को प्रभारी चौकी रेवड़ी कला, हरेंद्र कुमार को मिलक से प्रभारी चौकी बड़ागांव, राजीव कुमार गंगवार को थाना मिलक से प्रभारी चौकी धमोरा, राकेश कुमार चौहान को थाना मिलक से थाना शाहबाद, सुरेंद्र सिंह को मिलक से थाना शाहबाद, अजय कुमार थाना गंज से थाना शाहबाद, राहुल कुमार प्रभारी चौकी सिविल लाइंस से थाना शाहबाद, महिला उपनिरीक्षक कोमल तोमर को सिविल लाइंस से थाना शाहबाद, विनोद कुमार गौतम थाना शहजादनगर से थाना सैफनी, हारून खान थाना सिविल लाइंस से थाना सैफनी, राजेश कुमार शुक्ला थाना खजुरिया से थाना पटवाई, रविंद्र सिंह प्रभारी चौकी एकता से थाना पटवाई, रमाकांत मिश्रा प्रभारी चौकी भंवरका से थाना केमरी, राम संजीवन मौर्य प्रभारी चौकी पाखड़ से थाना केमरी, इंद्रेश कुमार प्रभारी चौकी अजीतपुर से थाना केमरी, रजनीश कुमार प्रभारी चौकी चमरौआ से प्रभारी चौकी भंवरका, नंदकिशोर मिश्रा सैफनी से थाना भोट, दुर्योधन सिंह थाना शाहबाद से थाना भोट, राजकुमार सिंह थाना बिलासपुर से थाना भोट, संजय कुमार थाना बिलासपुर से थाना भोट, सोहन पाल सिंह थाना खजुरिया से थाना भोट, विनोद कुमार पांडे कोरोना सेल से थाना शहजादनगर, अमित कुमार थाना भोट से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना शहजादनगर, सुभाष चंद्र यादव थाना शहजादनगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना स्वार, अजयवीर सिंह चौहान थाना भोट से थाना स्वार, संजोग तोमर थाना सिविल लाइंस से थाना स्वार, श्रीपाल सिंह प्रभारी चौकी दढ़ियाल से थाना टांडा, सतीश कुमार थाना टांडा से प्रभारी चौकी दढ़ियाल, देवेंद्र कुमार अपराध शाखा से थाना अजीमनगर, योगेंद्र सिंह थाना सैफनी से थाना अजीमनगर, सुरजीत सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक सिविल लाइंस से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बिलासपुर, कृष्ण किशोर मिश्रा थाना पटवाई से थाना बिलासपुर, हेमराज सिंह थाना मिलकखानम से थाना बिलासपुर, मनोज कुमार प्रभारी चौकी ईसानगर से प्रभारी चौकी रुद्र बिलास, महिला उप निरीक्षक रीता कुमारी यूपी-112 से थाना बिलासपुर, उपनिरीक्षक दीपक यादव थाना स्वार से थाना खजुरिया, सुंदरलाल चौकी बजरिया से थाना खजुरिया, रमेश कुमार सिंह थाना शाहबाद से पुलिस लाइन, महिला उपनिरीक्षक बिट्टो थाना कोतवाली से पुलिस लाइन और सुनील गिरी थाना शहजादनगर से पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed