{"_id":"bd415ba5fedb82c8ceddad11c2af641a","slug":"train-late-fron-havy-fog-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर रद, कई ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर रद, कई ट्रेनें लेट
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे ने सड़क से लेकर रेल यातायात तक प्रभावित हुआ। हाईवे पर वाहन रेंगते हुए गुजरे तो ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा। लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर मंगलवार को भी रद रही। पंजाब मेल, बाघ एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, अवध-आसाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं।
ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को सर्दी में घंटों इंतजार करना पड़ा। दिनों दन सर्दी के साथ ही कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। कोहरे से जनजीवन प्रभावित होना शुरू हो गया है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक छाए रहे घने कोहरे ने हाईवे पर वाहनों के पहिये थमे रहे। पटरी पर ट्रेनों के पहियों की रफ्तार भी कम रही।
लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर को रद करना पड़ा। अमृतसर से हावड़ा जा रही पंजाब मेल सोमवार को 14 घंटे देर से पहुंची। राज्यरानी एक घंटे, जनसेवा एक्सप्रेस तीन घंटे, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस पांच घंटे, हावड़ा-काठगोदाम (बाघ एक्सप्रेस) करीब तीन घंटे, अवध-आसाम एक्स्प्रेस तीन घंटे, सियालदह एक्सप्रेस और फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस एक-एक घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस करीब आधा घंटा और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब पौन घंटा विलंब से पहुंची।