{"_id":"5887a7074f1c1b9e7dcf3fc5","slug":"train-accident-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमगिरी एक्सप्रेस से गिरकर पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमगिरी एक्सप्रेस से गिरकर पिता की मौत, बेटा घायल
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
रामपुर जिला अस्पताल में भ्ार्ती घायल बच्चा। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दौड़ती हिमगिरी एक्सप्रेस से पिता-पुत्र नीचे गिर गए, पिता की मौत हो गई, जबकि सात साल के पुत्र की हालत गंभीर है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि गिरकर मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी है, इसलिए दोनों को पिता-पुत्र माना जा रहा है, लेकिन कोई पुष्टि नहीं हुई है।
मंगलवार की शाम हिमगिरी एक्सप्रेस मिलक के दुगनपुर स्टेशन के पास से धड़धड़ाती गुजर रही थी। इसी बीच एक यात्री सात साल के बच्चे के साथ दरवाजे से नीचे आकर गिरा। ट्रेन तेज रफ्तार से होने के कारण गुजर गई। लेकिन वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तत्काल इसकी सूचना मिलक पुलिस को दी गई। गांव वालों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, घायल बच्चे को और यात्री को मिलक सीएचसी भेजा गया, वहां यात्री को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरा यात्री कहां का रहने वाला है, कोई शिनाख्त नहीं हुई है। माना जा रहा है कि वह बच्चे को गोद में लेकर दरवाजे पर खड़ा होगा, और झोका आने पर गिर गया होगा। पुलिस दोनों को पिता-पुत्र होना मान रही है, लेकिन कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
शिनाख्त होने के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी जीआरपी रामपुर को भी दी। सूचना के बाद जीआरपी दोनों को अस्पताल ले आई। गंभीर बच्चे का जिला अस्पताल में भर्ती कराके उपचार चल रहा है। जीआरपी एसओ विनय शर्मा का कहना है कि दोनों की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही हैँ। हादसा दुगनपुर के पास हिमगिरी ट्रेन से गिरने का है।