फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   traders leader kidnap

व्यापारी नेता लापता, अपहरण की आशंका में थाना घेरा

Mon, 24 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूूूरो/ रामपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
traders leader kidnap
थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराते व्यापारी। 

विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से व्यापारी नेता और ठेेकेदार के भाई लापता हो गए। अपहरण की आशंका जताते हुए शहर के तमाम व्यापारी और रामलीला कमेटी के पदाधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंच गए और रिपोर्ट लिखाने को हंगामा किया। व्यापारियों के घेराव और हंगामा करने पर पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। 

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राहे रजा निवासी ठेकेदार प्रवेश कुमार अग्रवाल का कहना है कि उनके बड़े भाई हरीश चंद्र अग्रवाल व्यापारी नेता हैं। रविवार सुबह को वह अचानक घर से चले गए थे।  कुछ समय के बाद उनके दोनों मोबाइल बंद हो गए थे। परिवार के लोग घबरा गए। उनको हर जगह तलाशा, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


बाद में आसपास के व्यापारी नेता घर पहुंच गए। जहां उनके अपहरण होने का शक जाहिर करते हुए सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। उसके बाद गुस्साए व्यापारियों के साथ ही रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आश्वासन दिया है, इस रिपोर्ट को अपहरण में तरमीम कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रामलीला कमेटी के  पदाधिकारी शिव हरि गर्ग, प्रवेश अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, सुभाष ठेकेदार, वीरेंद्र  गर्ग, अभय गुप्ता, राजीव मांगलिक, देवेश गुप्ता, तरुण अग्रवाल, कपिल आर्य, राकेश कुमार सरन, वेद  प्रकाश वर्मा मौजूद रहे। वहीं सिविल लाइंस प्रभारी गणेश दत्त जोशी ने बताया कि वृद्ध घर से कहीं चले गए हैं। गुमुशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed