फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   traders demanding pension

साठ साल से अधिक उम्र के व्यापारियों को सरकार दे पेंशन:गर्ग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:15 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा है कि संगठन में ही ताकत है।हम सरकार के खाते में टैक्स जमा कराते हैं, जिसके बदले हमको कुछ नहीं मिलता है।

विज्ञापन
traders demanding pension

विस्तार

रामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा है कि संगठन में ही ताकत है। संगठन की ताकत के बल पर ही हमने व्यापारियों का बीमा करवाया है, जो बसपा की सरकार में एक लाख रुपये, सपा की सरकार में पांच लाख रुपये हुआ और अब दस लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि व्यापारियों को पेंशन दी जाए क्योंकि व्यापारी टैक्स कलेक्टर हैं। हम सरकार के खाते में टैक्स जमा कराते हैं, जिसके बदले हमको कुछ नहीं मिलता है।
विज्ञापन

गर्ग बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव मांगलिक के शौकत रोड स्थित कार्यालय पर बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसान की फसल का बीमा होता है उसी प्रकार व्यापारी के स्टॉक का बीमा भी सरकार को कराना चाहिए। उन्होंने मांग की कि बिजली की घरेलू और कामर्शियल दरें एक समान की जाए। सरकार ने व्यापारी सुरक्षा फोरम बनाया। 27 सितंबर को व्यापारी हितार्थ सब मांगों को लेकर और जीएसटी की खाद्यान्न पर बढ़ी हुई दरों को कम करने एवं जीएसटी के सरलीकरण आदि के लिए लखनऊ जाकर वित्त मंत्री को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीयूष जिंदल ने कहा कि हमारा संगठन गैर - राजनीतिक है। सरकार कोई भी हो हमारा संगठन हमेशा सक्रिय रहता है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश सिंघल, महामंत्री रामेंद्र गुप्ता, अनुज सक्सेना,संजीव अग्रवाल ,रुपेश अग्रवाल, रेशू बंसल ,महेश जुनेजा, आरके अग्रवाल, मनीष कथूरिया, गौरव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, अमित रस्तोगी ,राजकुमार रस्तोगी,अंकुश अग्रवाल, मनु मांगलिक,सलीम अंसारी, अजहर खा ,शब्बीर भाई ,बलजीत सिंह, आशू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed