{"_id":"6830d653b70aca2f85033bdf","slug":"tractor-trolley-crushed-the-bike-rider-rampur-news-c-282-1-smbd1029-146207-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार को रौंदा
Sat, 24 May 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 24 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
स्वार। बिलासपुर मार्ग पर इमरताराय गांव की पुलिया के पास शुक्रवार सुबह पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने बाइक सवार बलकार सिंह (45) को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
बिलासपुर कोतवाली अंतर्गत अंबरपुर कचनाल गांव निवासी बलकार सिंह बाइक से फेरी लगाकर प्लास्टिक की कुर्सियां आदि बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह वह फेरी लगाने स्वार क्षेत्र आ रहे थे। जैसे ही वह इमरताराय गांव की पुलिया के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही पराली लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वह नीचे गिर गए और ट्राॅली के पहिए ने उन्हें रौंद डाला।
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग रहे चालक को राहगीरों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर स्वार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मृतक के कपड़ों में आधार कार्ड मिलने के बाद परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गई। परिजन कुछ ही देर में रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव को मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक की पत्नी और चार बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है, पत्नी कई बार बेसुध भी हो गई।