फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tractor driver arrested

Rampur News: गेहूं की घपलेबाजी करने पर दो पक्षों में मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
tractor driver arrested
बिलासपुर। रविवार को नगर की नवीन मंडी में कुछ आढ़तियों ने ग्रामीण क्षेत्र के एक व्यापारी के ट्रैक्टर चालक को गेहूं बेचने में घपलेबाजी करने के आरोप में पकड़ लिया। जिसके बाद ट्रैक्टर चालक द्वारा फोन कर व्यापारी और अन्य साथियों को बुला लिया। जिसके बाद आढ़तियों और वहां काम करने वाले लोगों के साथ मारपीट हो गई। बाद में मुश्किल वहां मौजूद पल्लेदारों व अन्य लोगों ने उन पर काबू पाया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मामला रामपुर रोड स्थित नवीन मंडी का है कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटपुरा निवासी एक व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र के एक व्यापारी के पास किराए पर ट्रैक्टर ट्राली चलाता है। आढ़तियों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से व्यापारी द्वारा तुलवाया जा रहा गेहूं कांटे की पर्ची की तुलना में काफी कम निकल रहा था। व्यापारियों के अनुसार, इसके बाद उन्हें व्यापारी पर शक हुआ तो उन्होंने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। रविवार को ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारी का चालक गेहूं लेकर मंडी पहुंचा। जिस पर उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह व्यापारी के साथ मिलकर धर्म कांटा कराने के बाद ट्राली से करीब आठ से दस क्विंटल गेहूं गायब कर देता था। आढ़तियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह पिछले काफी समय से गड़बड़ी कर रहा था। इसके बाद जैसे ही आढ़ती चालक को पुलिस को सौंपने लगे। उसने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद 10 से 15 लोग कार और बाइक पर सवार होकर नवीन मंडी पहुंच गए और वहां आढ़तियां और वहां काम करने वाले अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बमुश्किल वहां मौजूद पल्लेदार व अन्य लोगों ने मारपीट कर रहे युवकों पर काबू पाया सूचना पर पहुंची पुलिस मारपीट करने में लिप्त छह युवकों को पकड़ कर थाने ले आयी। सूचना मिलते ही तराई खाद्य व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कुशल गर्ग, रमेश चंद्र गंगवार, राजेश यादव, सुनील जैन, विनोद जैन, बब्बू, संदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, सतनाम सिंह आदि व्यापारी थाने में पहुंच गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद टांडा हुरमतनगर निवासी आढ़ती मेहंदी हसन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed