फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tractor divided into two parts due to collision with dumper, three people injured

Rampur News: डंपर की टक्कर से दो हिस्सों में बंट गया ट्रैक्टर, तीन लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Tractor divided into two parts due to collision with dumper, three people injured
रामपुर। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे शाहबाद के रामगंगा पुल के निकट रामपुर की दिशा से आ रहे डंपर ने शाहबाद की दिशा से जा रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार गिरिराज, चरन सिंह और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मिलक कोतवाली क्षेत्र के पुरैनिया खुर्द गांव निवासी चरन सिंह, गिरिराज और इसी गांव के नजदीकी गांव उदयपुर जागीर गांव निवासी विपिन तीनों नए ट्रैक्टर की सर्विस कराने के लिए शाहबाद आए हुए थे। शुक्रवार शाम को वापस गांव जाते समय शाहबाद में रामगंगा पुल के निकट रामपुर की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया।
विज्ञापन

हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर सवार उपरोक्त तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पेट्रोलिंग कर रहे कोतवाल ओमकार सिंह और सूचना पाकर एसडीएम सुनील कुमार भी एंबुलेंस लेकर पहुंच गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि गिरिराज और चरन सिंह के हाथ-पैर टूट गए हैं। विपिन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एसडीएम और कोतवाल ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद दोनों ओर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दो हिस्सों में बंटे ट्रैक्टर को हटवाने के बाद यातायात शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed