फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   today voting for block pramukh election

जिले के चार ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित, स्वार एवं शाहबाद में आज होगा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
today voting for block pramukh election
रामपुर। जिले में चार ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। एआरओ ने दोपहर तीन बजे के बाद इसकी घोषणा की। इसमें मिलक, चमरौआ, बिलासपुर एवं सैदनगर ब्लॉक शामिल हैं। सभी निर्विरोध चुने गए ब्लॉक प्रमुखों को शनिवार को ही प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। शाहबाद एवं स्वार ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लॉक प्रमुख) पद के लिए शनिवार को चुनाव होगा। इस बाबत जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के दौरान विकास खंड कार्यालयों में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया था। इसके तहत आठ जुलाई को नामांकन दाखिल किए गए थे, जबकि नौ जुलाई को नाम वापसी का समय था। 10 जुलाई को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव का एलान होते ही सिर्फ भाजपा ने ही स्वार को छोड़कर बाकी विकासखंड क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया था। वहीं, चुनाव कार्यक्रम के बाद से जिला प्रशासन की ओर से भी चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही थीं। गुरुवार को चमरौआ से भाजपा प्रत्याशी हरिबाला, मिलक से अर्चना गंगवार, बिलासपुर से राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के भाई कुलवंत औलख एवं सैदनगर से मोहित सैनी ने नामांकन कराया था। चारों ब्लॉकों में सिर्फ एक-एक नामांकन ही हो सका था। लिहाजा, चारों क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों का निर्विरोध निर्वाचन तय था। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद दोपहर तीन बजे के बाद संबंधित विकास खंड के एआरओ ने निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों के नाम की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed