फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   today first monday of sawan

सावन का पहला सोमवार आज, कड़े इंतजाम

Sun, 29 Jul 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 29 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
today first monday of sawan
रठौंडा का ऐतिहासिक शिव मंदिर। अमर उजाला

विज्ञापन
 सावन माह का पहला सोमवार 30 जुलाई को होगा। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिरों और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही मजिस्ट्रेट को भी सतर्क कर दिया गया है। डीएम-एसपी ने अफसरों को सतर्क रहने को कहा है। 

सावन माह शुरू हो चुका है। सावन के प्रत्येक सोमवार पर शिव मंदिरों में शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी जलाभिषेक होगा। सावन के सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से काफी व्यवस्था की जा रही थी। अब सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन


जिले के पंजाबनगर, रठौंडा, और भमरौवा मंदिर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस प्रशासन के अफसरों ने रविवार को मंदिरों में पहुंचकर जायजा भी लिया। शिव मंदिरों में सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की    भीड़ लगनी शुरू होगी। इसलिए फोर्स को रात से ही अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक डा.विपिन ताडा ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी मजिस्ट्रेट को तैनात कर दिया गया है। मजिस्ट्रेट फोर्स के संग मूवमेंट पर रहेंगे। चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed