फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   today cloud will be seen

आज छाएंगे बादल तो गुरुवार-शुक्रवार को बारिश के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
today cloud will be seen
रामपुर। आने वाले दिनों में भी लोगों को मौसम में बड़े बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को बादल छाए रह सकते हैं तो गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से मौसम लगातार बदल रहा है। कभी घना कोहरा तो कभी दिन में धूप निकल रही है। धूप निकलने के साथ ही मौसम में गलन और शीतलहर का असर भी बढ़ रहा है। इस बीच अगले सात दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भी लोगों की ये मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे तो गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की प्रबल संभावना है। इसके बाद शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और रविवार को मौसम साफ हो सकता है लेकिन, इसके बाद सोमवार सात जनवरी को भी बादल छाए रहने के आसार हैं। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान आठ से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को दिन में आसमान साफ रहा कभी-कभी बादल और धुंध छाए। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताह भर तक लोगों को मौसम के बदलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed