फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tiranga yatra by students,trader and government workers

विद्यार्थियों, व्यापारियों, संगठनों के साथ ही सरकारी कर्मियों ने निकाली तिरंगा रैली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
tiranga yatra by students,trader and government workers
रामपुर। शनिवार को विद्यार्थियों, व्यापारी संगठनों, सरकारी कर्मियों व अन्य संगठनों की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली निकाली गई।
विज्ञापन

होमगार्ड्स विभाग की ओर से आंबेडकर पार्क से तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में एडीएम हेम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जिला कमांडेंट होमगार्ड केएस पांडे, सचिन, युद्धवीर सिंह, विक्रम सिंह के साथ ही होमगार्ड विभाग के वैतनिक व अवैतनिक कर्मी, स्वयंसेवक शामिल हुए। रैली पांच किलोमीटर तक निकाली गई।
इसके साथ ही हादी अकादमी के कक्षा एक के विद्यार्थियोंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इबाद, हम्माद और अजान ने अपने भाषण में तिरंगे के महत्व और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी दी। अब्दुल्ला, अदनान, अरहम और मरयम ने देशभक्ति नाटक प्रस्तुत कर एकता का संदेश दिया।तिरंगे के रंग में सजे बच्चों की देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। इसमें दक्ष, आरुष, माहम अली, उनसा, हुदा, माहिरा, रयान, मरयम ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन बच्चों ने पौधे लगाकर किया।
विज्ञापन

श्री हरि सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल सिविल लाइंस में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा आदर्श कालोनी से कचहरी मार्ग, आंबेडकर पार्क, रेलवे स्टेशन से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट पॉल स्कूल में भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में 91 और भाषण प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में जान्हवी पांडे ने प्रथम, विधि चौहान ने द्वितीय स्थान और जाहन्वी सिंह एवं कृपा अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में निकुंज कपासिया ने प्रथम, रूचि यादव ने द्वितीय व परमिता गंगवार तृतीय स्थान पर रहीं।
दीक्षित कॉलेज ऑफ लॉ में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक विवेक दीक्षित ने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को प्रेरित कर हर पर तिरंगा लगवाने के लिए कहा।
जनहित सेवा संस्थान की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को निशुल्क तिरंगा वितरित किया गया।
बिलासपुर क्षेत्र के वंशीपुर गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चेतन स्वरूप मौर्य के आवास से नगली भगवंत, चंदपुरा कदीम समेत अन्य गांवों में तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान जागन सिंह लोधी, रवि राठौर, राजीव गंगवार, सिपाही लाल यादव आदि मौजूद रहे।
इसके साथ ही नगर में भाजपा नेता संजय पाठक ने हर यघर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुकान दुकान जा कर तिरंगे झंडे का वितरण लोगों से अनुरोध किया कि इस 75 में अमृत महोत्सव को राष्ट्रीय पर्व के रुपए मनाएं। इस अवसर पर केशव गुप्ता, विवेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, दिलीप रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
शम्सी गर्ल्स इंटर कॉलेज मेहंदी, पोस्टर व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक ताबिश अनवार, नोमान जलीस, अतिया यास्मीन, जुबैदा, अदीबा वसी आदि मौजूद रहे। मदरसा जामा ए उलूम फुरकानिया में अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ तिलावते कलाम नाते पाक और देशभक्ति के भाषणों से हुआ। मुख्य अतिथि भारत भूषण गुप्ता और नीलम गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर शहर मुफ्ती महबूब अली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान ने संचालन किया।
---------------------------
आईआईए ने 5000 झंडे वितरित किए
-फोटो-
रामपुर। आजादी के अमृत महोत्सब के अवसर पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन रामपुर चैप्टर की ओर से निशुल्क तिरंगे वितरित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तिरंगे वितरित किए। कार्यक्रम में सांसद घनश्याम लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, आईआईए चेयरमैन विपिन गुप्ता, सेक्रेटरी श्रीष गुप्ता, एसके गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, दीपक गोयल, सौरभ दीक्षित, इमरान शम्सी आदि शामिल रहे।
-------------
व्यापारियों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
-फोटो-
रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ एडीएम हेम सिंह जी ने किया। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, शाहिद शमसी के नेतृत्व में करीब 700 दोपहिया वाहन पर सवार व्यापारियों ने रैली निकाली। रैली स्टार चौराहे से फोटो चुंगी,माल गोदाम तिराहे, राधा रोड से शौकत अली मार्ग होते हुए शाहबाद गेट, बाजार नसरुल्लाह खां, चाकू बाजार, मिस्टन गंज,राजद्वारा से होते हुए गांधी समाधि पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में हारिस शमसी, शोएब मोहम्मद खान, चंद्रप्रकाश रस्तोगी,मुकेश आर्य, राम गुप्ता, जगन्नाथ चावला, उजैर, इमरान, सलीम, आमिर खान, हरिश अरोड़ा, रिजवान आदि शामिल रहे।

इसके साथ ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने भी मुख्य कार्यालय से संगठन केराष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता तिरंगा रैली निकाली। इस रैली को सीओ सिटी अनुज चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली गांधी समाधि से आंबेडकर पार्क, रेलवे स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, राधा रोड, शौकत अली रोड, शाहबाद गेट, माला रोड होते हुए व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में राजीव शर्मा, नीतीश अग्रवाल, सलविंदर विराट, अरविंद गुप्ता, आनंद प्रकाश शर्मा, रविंद्र सिंह टोनी, मनजीत सिंह सिंपल, सतपाल सिंह टीटू, हंसराज अरोड़ा, मोहन अरोरा, अनवर अली, नफीस कादरी, राजू गुप्ता, सुजीत सिंह, भुवनेश भार्गव, अमित गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed