फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   throwing stone on police

गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक रोका पुलिस पर पथराव, हंगामा

Tue, 31 Jan 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
throwing stone on police
रामपुर में गंज क्षेत्र के दोमहला रोड पर पशु भरे ट्रक के पास तैनात पुलिस बल। अमर उजाला

विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर पशुओं से भरे कंटेनर को पकड़ने पर तस्कर पुलिस पर हमलावर हो गए। मीट कारोबारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। काफी देर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को वहां से खदेड़ा। इसी बीच आरोपी पुलिस को गच्चा देकर भाग निकले। जबकि गोवंशीय पशु लदे चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

  गंज पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कंटेनर में गोवंशीय पशु लेकर घेर मर्दान खां की ओर जा रहे हैं। उसके बाद पुुलिस थाने के बाहर    आकर खड़ी हो गई। पुलिस ने रास्ते में कील लगा जाल डाल  दिए। जिससे सामने से आ रहे कंटेनर  के टायर में पंक्चर हो  जाने के बाद  भी चालक ट्रक  को लेकर भगाता रहा। लेकिन पुलिस ने उसको आगे जाकर  पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रक से चार लोग मौका पाकर वहां से भाग निकले। जबकि चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आसपास के कुछ लोग मौके पर आ गए। जहां उन लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया। लेकिन वहां पर खड़ी फोर्स ने लोगों को दौड़ा लिया। उसके बाद पुलिस किसी तरह से ट्रक को थाने ले  गई। जहां तलाशी पर पुलिस को उसमें  46 पशु मिले। जिसमें 12 पशु मर चुके थे। इस मामले में पांच लोगों के  खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बचे चार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंज थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि  गंज पुलिस को सूचना मिली थी कि पशुओं से भरा एक कंटेनर आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने जाल डालकर ट्रक के पहियों को पंक्चर कर  दिया था। पथराव व मारपीट करने की बात गलत है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed