{"_id":"57f2a9694f1c1b8d3226fe85","slug":"through-iol-on-prisnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ के बंदी मोबीन पर खौलता तेल उड़ेला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ के बंदी मोबीन पर खौलता तेल उड़ेला
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज कराता हिस्ट्रीशीटर और दिल्ली पुलिस का सिपाही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिहाड़ जेल से सोमवार को कोर्ट में पेशी को आए हिस्ट्रीशीटर मोबीन को लेकर कचहरी गेट अखाड़ा बन गया। गेट के बाहर कैंटीन में चाय पीते वक्त उस पर हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई। कैंटीन में खौलते तेल की कड़ाही हिस्ट्रीशीटर पर उलट दी गई, जिसमें मोबीन समेत दिल्ली पुलिस के दो सिपाही झुलस गए। इसी बीच मोबीन ने मौका पाकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसने पुलिस के साथ हाथापाई भी की। हिस्ट्रीशीटर मोबीन के खिलाफ कस्टडी से भागने और पुलिस से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटकुइया निवासी मोबीन हिस्ट्रीशीटर है और वह काफी समय से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। सोमवार को मोबीन को लेकर दिल्ली पुलिस के एएसआई बच्चू सिंह के नेतृत्व में छह पुलिस वालों की टीम कोर्ट पहुंची थी। उसे यहां पर अपनी मां की हत्या के मामले में पेश किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेशी के दौरान मोबीन की इस मामले के विवेचक इंसपेक्टर हरीश चंद्र जोशी से नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई थी। हालांकि जोशी ने इस बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
उस वक्त मामला सुलट गया, लेकिन कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस की टीम कचहरी परिसर के बाहर स्थित एक कैंटीन में मोबीन के साथ चाय पी रही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने मोबीन पर हमला कर दिया, इससे अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान मोबिन और दिल्ली पुलिस के सिपाहियों पर खौलते तेल की कड़ाही उलट दी गई। खौलता तेल गिरने से मोबीन और दिल्ली पुलिस के एएसआई बच्चू सिंह व सिपाही देशराज झुलस गए। मामले की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मोबीन ने यहां से भागने की कोशिश की तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। आरोप है कि इस दौरान मोबीन ने पुलिस पर भी हमला किया। पुलिस उसे सिविल लाइंस थाने ले गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी और एएसपी तारिक मोहम्मद भी यहां पहुंच गए। पुलिस ने मोबीन से काफी देर तक पूछताछ की।
इस बीच झुलसे हुए मोबीन और दिल्ली पुलिस के सिपाही देशराज को अस्पताल भेजा गया। दिल्ली पुलिस की टीम में एक एएसआई समेत छह सिपाही थे। दिल्ली पुलिस के एएसआई बच्चू सिंह की ओर से मोबीन के भागने और विरोध पर मारपीट करने की रिपोर्ट सिविल लाइंस पुलिस ने दर्ज की है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी मोबीन को सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।