फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three quintal polythin sieze

प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर छापेमारी, तीन क्विंटल पॉलीथिन जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
three quintal polythin sieze
रामपुर। नगर पालिका की ओर से प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर शहर में छापे मारे गए । इस दौरान एक व्यक्ति की तीन दुकान पर तीन क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन, थर्माकोल आदि बरामद किया गया। जिसे जब्त कर लिया गया। साथ ही दुकानदार के खिलाफ 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

सरकार की ओर से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से लगाए गए इस प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से पॉलीथिन की बिक्री हो रही है। ऐसे में नगर पालिका की ओर से इसे रोकने के लिए शहर में छापे मारे गए। इस दौरान सूचना के आधार पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार, नायब तहसीलदार संजय के नेतृत्व में सिविल लाइंस आदर्श कालोनी स्थित अग्रवाल डिस्पोजल स्टोर पर छापा मारा गया। इस दौरान तीन दुकानों से तीन क्विंटल पॉलिथीन और थर्माकोल बरामद हुआ। पालिका कर्मियों ने बरामद माल को जब्त कर लिया। साथ ही दुकानदार पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पॉलिथीन की बिक्री रोकने के लिए छापे का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed