{"_id":"61d35191fed5a138ad209650","slug":"three-persons-found-corona-positive-rampur-news-mbd4148642103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से आए युवक समेत तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से आए युवक समेत तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में सोमवार को कोरोना के तीन नए संक्रमित सामने आए हैं। जिनमें एक युवक दुबई से आया था, जबकि एक महिला और उसके बेटे ने रामपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। इन तीनों की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को होम आइसोलेट कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम इन तीनों के संपर्क में आए लोगों के बारे जानकारी हासिल कर रही है और कोरोना जांच के लिए परिजनों के सैंपल लिए हैं।
स्वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक दुबई में काम करता था, युवक दुबई से 25 दिसंबर को रामपुर वापस आया था। इस दौरान उसके स्वार पहुुंचने पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए उसका सैंपल लिया था। इसकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके साथ शहर कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने बेटे के साथ रामपुर के एक प्राइवेट लैब में कोरोना की जांच कराई थी। इन मां-बेटे की रिपोर्ट में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। सोमवार को नए मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के घर पहुंच गई। इस दौरान टीम ने तीनों को होम आइसोलेट कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तीनों संक्रमितों के परिजनों के साथ ही संपर्क में आए लोगों की जांच कर रही हैं। इस दौरान सोमवार को आई रिपोर्ट के बाद सक्रिय मामले 13 हो गए हैं।