फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three persons died due to corona

कोरोना संक्रमण से दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 30 नए संक्रमितों की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
three persons died due to corona
रामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को 30 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। मंगलवार को जिले में 120 संक्रमितों ने सकुशल आइसोलेशन पूर्ण कर लिया है। जिसके बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 758 रह गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो कोरोना संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसकी सूचना पोर्टल पर अपलोड की गई है। पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति और नगर में कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक 50 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक कालोनी की एक संक्रमित महिला की भी मौत हो गई है। मंगलवार को नए संक्रमितों की संख्या पिछले दिनों की तुलना में काफी कम रही जबकि आइसोलेशन पूर्ण करने वाले संक्रमितों की संख्या सौ के पार है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 30 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिसमें आरटी-पीसीआर जांच में पांच, एंटीजन जांच में पांच और निजी लैब में हुई जांच में 20 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। मंगलवार को 120 लोगों के आइसोलेशन पूर्ण होने के बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 758 रह गई है। जिले में अब तक 11209 संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed