फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three persons arrested

फाइनेंस कंपनी को धोखा देकर ट्रक को काटने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
three persons arrested
रामपुर। फाइनेंस कंपनी को किस्त देने से बचने के लिए ट्रक को काट रहे तीन लोगों को सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। बाद में पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

श्री राम ट्रांसपोर्ट कंपनी के शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया था कि शाहबाद के खेड़ी कल्लन गांव निवासी इस्तेकार खान ने ट्रक नंबर यूपी 21 बीएन 3206 पर छह लाख का लोन लिया था। इसे 35 माह तक किस्त में जमा करना था। शुरू में इस्तेकार खान ने कंपनी को आसानी से किस्त दी,लेकिन बाद में रुपये देने बंद कर दिए। बाद में पुलिस ने शाखा प्रबंधक सुनील मित्तल की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार को अजीतपुर चौकी प्रभारी इंद्रेश कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोग बिलासपुर रोड पर एक एजेंसी के पास ट्रक को काट रहे है। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से कटे हुए ट्रक के उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस तीनों को पकड़ाकर सिविल लाइंस थाने ले आई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी खेड़ी कल्लन गांव निवासी इस्तेकार खान, गंज थाना क्षेत्र निवासी अब्दुल समद और बाबू हैं। पूछताछ करने पर इस्तेकार खान ने बताया है श्री राम फाइनेंस कंपनी का लोन था। जिसको जमा नहीं कर पा रहा था। इससे 9.4 लाख का कर्ज हो गया था। इस दौरान धोखा देने के उद्देश्य से उसने समद और बाबू के साथ मिलकर ट्रक को काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed