{"_id":"58ebdb5c4f1c1b874acf5dc0","slug":"three-person-areseted","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम की यूनिवर्सिटी से पीतल की प्रतिमा चोरी में तीन धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम की यूनिवर्सिटी से पीतल की प्रतिमा चोरी में तीन धरे गए
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए प्रतिमा चोरी के आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व मंत्री आजम की जौहर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी के बाहर खड़ा डेढ़ क्विंटल वजनी पीतल के दरबान की प्रतिमा चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने खिरजपुर की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से कटा हुआ दरबान मिला। जबकि छह आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री आजम खां की अजीमनगर थाना क्षेत्र में जौहर यूनिवर्सिटी है। चारों तरफ से ऊंची चारदीवारी और तारकशी होने के बाद भी यहां सात अप्रैल की रात चोरों ने सेंधमारी कर ली थी। यूनिवर्सिटी में बनी लाइब्रेरी के गेट पर डेढ़ क्विंटल पीतल की वजनी दरबान की दो प्रतिमा लगी थीं जिसमें से चोर एक को उठाकर ले गए थे। चोरी की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी अनवर मसूद ने पुलिस को दी थी। अजीमनगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी थी। देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग मूर्ति को काटकर बेचने ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस ने खिरजपुर की पुलिया के पास छापा मारकर वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि छह लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस तीनों को थाने ले आई। कोतवाल के मुताबिक पकड़े गए आरोपी अलियागंज के सुभान और फुरकान है। जबकि एक आरोपी स्वार थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सलीम है। बचे छह आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। पकड़े गए आरोपियों पर तमंचा व लालपुर डाम से चोरी हुुआ सामान भी बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन