फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three hotels occupied for covid hospitals

कोविड अस्पताल के लिए तीन होटलों का अधिग्रहण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
three hotels occupied for covid hospitals
रामपुर। कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के दृष्टिगत जारी किए गए शासनादेश के अनुसार कोविड-19 संक्रमित लक्षण विहीन रोगियों के लिए एल-1 स्तर की चिकित्सा सुविधा के लिए होटल चिह्नित करते हुए उसमें चिकित्सा व्यवस्था की सुविधा अनुमन्य की गई हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद की सीमा के अंतर्गत लक्षण विहीन कोविड-19 से संक्रमित रोगियों हेतु एल-1 प्लस स्तर की चिकित्सा सुविधा के लिए कोविड-19 केयर सेंटर के रूप में होटल बाम्बे पैलेस निकट स्टार चौराहा, सूर्या बैंक्वेट हॉल निकट आदर्श कालोनी एवं होटल अर्श पैलेस निकट रेलवे स्टेशन थाना सिविल लाइन का चिन्हांकन करते हुए अधिग्रहित किया गया है। शासनादेश में वर्णित व्यवस्था के अनुसार इस एल-1 प्लस स्तर की चिकित्सा व्यवस्था के लिए होटलों में उपलब्ध सिंगल आक्यूपेन्सी की दरें 750 रुपये तथा डबल आक्यूपेन्सी का किराया छह सौ रुपये निर्धारित किया गया है। दरों में दो समय का भोजन, सुबह का नाश्ता एवं दो समय की चाय भी सम्मिलित रहेगी। इसके अतिरिक्त रोगी यदि कोई अन्य खानपान सुविधा लेना चाहता है, तो उसका भुगतान उसे स्वयं होटल प्रबंधन के द्वारा निर्धारित दरों पर करना होगा। होटलों में इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा का उपयोग करने के लिए मरीज को एक मुश्त दो हजार रुपये की धनराशि पृथक से जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि एल-1 प्लस़ स्तर की सुविधा का उपयोग मुख्य चिकित्साधिकारी की अनुमति के उपरान्त ही किया जाना सम्भव होगा। होटल प्रबंधन कुल उपलब्ध आक्यूपेन्सी के 25 प्रतिशत कक्ष सिंगल आक्यूपेन्सी महिलाओं, बच्चों, 50 से 65 वर्ष की आयु के मरीजों के लिए रखेंगे। शेष 75 प्रतिशत कक्ष डबल आक्यूपेंसी पर दिए जाएंगे। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए रोगी को होटल का किराया एवं चिकित्सा व्यवस्था हेतु दो हजार रुपये का भुगतान एवं अन्य शर्तों के पालन हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष सहमति पत्र हस्ताक्षरित करना होगा। मरीज द्वारा एल-1 प्लस़ स्तर की सुविधा हेतु 10 दिवसों का अग्रिम भुगतान होटल प्रबंधन को जमा कराना होगा। एल-1 प्लस़ स्तर की इस सुविधा में साफ-सफाई, बेडशीट इत्यादि बदलने की व्यवस्था का उत्तरदायत्वि होटल प्रबंधन का होगा। इस सुविधा का उपयोग 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, किसी असाध्य रोग से ग्रस्त रोगियों एवं अभिभावक रहित छोटे बच्चों को भर्ती किये जाने हेतु नहीं किया जाएगा। एल-1 प्लस़ स्तर की इस सुविधा में राउण्ड द क्लॉक चिकित्सीय दल, जिसमें चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टॉफ, दो नर्स एवं एक फार्मासिस्ट आदि की व्यवस्था मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा की जाएगी। चिकित्सीय दल के रहने की व्यवस्था एल-1 प्लस स्तर के इन्हीं होटलों में की जाएगी तथा चिकित्साधिकारी द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों को एल-1 प्लस स्तर पर लाने की व्यवस्था की जाएगी। यहां कम से कम छह आक्सीजन सिलिंडर भी रखे जाएंगे। इन सुविधाओं पर कोविड केयर सेंटर के समस्त प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। चिकित्सकीय दल एवं अन्य स्टॉफ के लिए सुरक्षात्मक उपकरण, पीपीई किट, मास्क एवं सेनिटाइजर आदि की व्यवस्था मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा की जाएगी। किसी मरीज का स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका होने पर उसे तत्काल आवश्यकतानुसार एल-2 एवं एल-3 अस्पताल में स्थानान्तरित करने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्थाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed