फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fertilizer shop size

अवैध रूप से चल रहीं खाद की तीन दुकानें सीज

Thu, 30 Nov 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 30 Nov 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
fertilizer shop size
खाद की दुकानें में छापेमार कारवाई करते कृषि विभाग के अधिकारी।

विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से जिले में खाद की दुकानों पर छापामारी की गई। इस दौरान 51 दुकानों से खाद और पेस्टीसाइट के 19 नमूने लिए गए। साथ ही अवैध रूप से चल रहीं खाद की तीन दुकानें स्टॉक सहित सील कर दी गई हैं। जांच के बाद दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

प्रदेश सरकार की मंशा है कि किसानों को किसी भी तरह दिक्कत नहीं होनी चाहिए। साथ ही नकली खाद और पेस्टीसाइट की बिक्री पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए शासन स्तर से संयुक्त टीम का गठन किया गया है। बुधवार को टीम ने जिलेभर में छापामारी की। जिला कृषि अधिकारी विश्वनाथ ने टीम के साथ टांडा में छापामारी की। 19 दुकानों पर की गई छापामारी के दौरान उन्होंने खाद के खाद के चार और पेस्टीसाइट के छह नमूने लिए। इस बीच उन्हें तीन दुकानों का अवैध रूप से संचालन होता हुआ मिला। इसमें शाकिर अली, इश्तियाक, रियासत अली की दुकानों को स्टॉक सहित सील कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा भूमि संरक्षण अधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने स्वार और बिलासपुर की बारह दुकानों पर छापे मारे, जबकि जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने मिलक और शाहबाद में छापेमारी की। दोनों ही अधिकारियों ने खाद के 20 और पेस्टीसाइट के पांच नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नकली खाद और पेस्टीसाइट की बिक्री हरहाल में रोकी जाएगी। छापेमारी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। बताया कि तीन दुकानों का अवैध रूप से संचालन होता मिला, जिन्हें सील कर दिया गया है। साथ ही जांच के बाद इन दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed