फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three died due to fever in Madhupuri village in five days

Rampur News: मधुपुरी गांव में बुखार से पांच दिन में तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Three died due to fever in Madhupuri village in five days
रामपुर। शाहबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव मधुपुरी में शाने आलम के 17 साल के बेटे इस्लाम की शुक्रवार रात बुखार से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार इस्लाम को कुछ दिनों पहले बुखार आया था। निजी लैब की जांच में उसको डेंगू की पुष्टि हुई थी। परिजन गांव में एक निजी डॉक्टर से उसका इलाज करा रहे थे। शनिवार को तड़के ढाई बजे इस्लाम ने अपने घर में दम तोड़ दिया। गांव में पांच दिन में तीन की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इस गांव में बुखार से तमाम लोग पीड़ित चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में पहुंचकर बीमार लोगों का उपचार कर रही हैं। गांव में बीती 12 सितंबर को अख्तर अली की बेटी सानिया (14) की बुखार से मौत हो चुकी है। वहीं 14 सितंबर को चरन सिंह की बेटी खुशबू (15) की जान भी बुखार के कारण चली गई थी। एक सप्ताह में गांव में बुखार से तीन की मौत होने से ग्रामीणों में दहशत है। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को गांव में पहुंचकर बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लेकर जांच को भेजे। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने बुखार से मौत होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


बयान

मधुपुरी गांव में बुखार से किसी की मौत होने की जानकारी नहीं है। टीमें लगातार गांवों में भ्रमण कर बीमार लोगों का उपचार कर रही हैं। बुखार पीड़ितों की डेंगू व मलेरिया की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed