फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three corona infected elderly deaths, 116 confirmed including two cotwali charges

तीन कोरोना संक्रमित बुजुर्गों की मौत, दो कोतवाली प्रभारियों समेत 116 में संक्रमण की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three corona infected elderly deaths, 116 confirmed including two cotwali charges
रामपुर। जिले में मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमित बुजुर्गों की मौत हो गई है। साथ ही मंगलवार को सरकारी विभागों में सबसे अधिक पुलिस विभाग के कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को दो कोतवाली प्रभारियों समेत महिला थाना, पुलिस लाइन के कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही बिजली विभाग के एक एक्सईएन में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को 116 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है, जबकि 55 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि पूर्ण की है।
विज्ञापन

मंगलवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी तीन बुजुर्ग कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। एक की आयु करीब 62 वर्ष और दूसरे की आयु करीब 85 वर्ष बताई गई है। दोनों का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मिलक की रहने वाली 45 वर्षीय महिला भी मृतकों में शामिल हैं। वहीं कोरोना संक्रमण की चपेट में लगातार सरकारी विभागों के कर्मी आ रहे हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मी सबसे अधिक संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं लेकिन, मंगलवार को जारी रिपोर्ट में पुलिस विभाग के दो कोतवाली प्रभारियों समेत कई पुलिस कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले भी सर्विलांस सेल के एक सिपाही से लेकर जिले के दो सर्किल के क्षेत्राधिकारी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को जारी रिपोर्ट में आरटी-पीसीआर जांच में 67, एंटीजन जांच में 41, निजी लैब जांच में 07 और ट्रूनेट मशीन से जांच में एक संक्रमित की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही जिले में 55 लोगों ने आइसोलेशन अवधि पूर्ण की है। इसके बाद जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 885 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed