फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   threating to prathama bank

प्रथमा बैंक को बम से उड़ाने की धमकी  

Tue, 06 Sep 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
threating to prathama bank
बिलासपुर गेट स्थित प्रथमा बैंक शाखा में दहशत में कर्मचारी। 

विज्ञापन
 प्रथमा बैैंक बिलासपुर गेट की शाखा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अफसरों में भी खलबली मच गई। तत्काल पुलिस वहां पर पहुंच गई। बैंक को चारों ओर से घेर लिया गया। बैंक की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कोई भी विस्फोटक या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, जिस पर बैंक स्टाफ और पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जिस फोन नंबर से काल आई थी, उसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नबंर ट्रेस किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बिलासपुर गेट पर स्थित प्रथमा बैंक शाखा में तैनात मैनेजर ध्रुव कुमार शर्मा के मोबाइल फोन पर दोपहर करीब दो बजे एक काल आई। फोन करने वाले ने मैनेजर को बताया कि बैंक के अंदर बम रखा है। बैंक से बाहर निकलते ही तुम को गोली मार दी जाएगी। यह सुनने के बाद बैंक मैनेजर के पैरों के नीचे  से जमीन खिसक गई। इस के बाद फोन कट गया। बैंक मैनेजर ने सभी साथियों को बुलाकर मामले की जानकारी दी। जिससे बैंक में खलबली मच गई। कर्मचारी दहशत में आ गए। तुरंत ही इस धमकी भरे फोन की जानकारी गंज थाना पुलिस को दी गई। बम की सूचना के बाद गंज थाने में तैनात पुुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंज पुलिस बैंक पहुंच गई। पुलिस ने बैंक को चारों ओर से घेर लिया और बैंक बंद कर लिया। उसके बाद पुुलिस ने बैंक मैनेजर से सारे मामले की जानकारी ली। फिर पुलिस ने बैंक की तलाशी ली। लेकिन पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाद में तहरीर के आधार पर पुलिस ने जिस नंबर से काल आई थी उस नंबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कल ली। फोन नंबर  को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी है। गंज प्रभारी  आशीष कुमार शुक्ला कहना है कि रिपोर्ट  दर्ज कर नंबर की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed