{"_id":"6ac7faf923226f3e750ce962","slug":"clash-in-dholsar-village-five-injured-one-referred-to-meerut-rampur-news-c-282-1-rmp1020-182047-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ढोलसर गांव में विवाद, पांच घायल, एक मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ढोलसर गांव में विवाद, पांच घायल, एक मेरठ रेफर
Fri, 09 Oct 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
पटवाई। क्षेत्र के ढोलसर गांव में बुधवार रात करीब नौ बजे दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस घटना में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल पक्ष के रितुस चौहान ने बताया कि बातचीत के दौरान कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने छत से ईंट-पत्थर फेंके। रितुस चौहान, रामपाल, सरिता, राजकुमार और परोमित घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामपाल की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि पुलिस तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी। संवाद