{"_id":"6ac7fbb7031f5c9ceb02f8a5","slug":"compromise-reached-in-the-scuffle-over-shop-rent-collection-rampur-news-c-282-1-rmp1016-182031-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दुकानों की वसूली को लेकर हाथापाई के मामले में समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दुकानों की वसूली को लेकर हाथापाई के मामले में समझौता
Fri, 09 Oct 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। नगर पंचायत में दुकानों की वसूली को लेकर सभासद, पूर्व सभासद और लिपिक के बीच हुई हाथापाई के मामले में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को समझौता हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पति वसीम खां और ईओ राजेंद्र कुमार के हस्तक्षेप के बाद धरने पर बैठे कर्मचारियों और पीड़ित लिपिक नावेद मियां व सफाई कर्मी संजीव को समझाया गया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी।
इसके बाद ईओ ने दूसरे पक्ष के सभासद साबिर हुसैन और पूर्व सभासद नाजिम खां को मौके पर बुलाया। ईओ राजेंद्र कुमार के अनुसार, दोनों ने घटना को लेकर शर्मिंदगी जताते हुए माफी मांग ली। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई कर्मी भी अपने काम पर लौट गए। इससे नगर में ठप पड़ी सफाई व्यवस्था भी सामान्य हो गई।
गौरतलब है कि बुधवार को दुकानों से वसूली को लेकर वर्तमान सभासद साबिर हुसैन, पूर्व सभासद नाजिम खां और लिपिक नावेद मियां के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी। इसके विरोध में नगर पंचायत कर्मचारियों ने हड़ताल कर 13 ट्यूबवेल बंद करा दिए थे और सफाई कार्य भी रोक दिया था। लिपिक की ओर से दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी गई थी। ईओ ने बताया कि अब मामले में समझौता हो गया है।