फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Those who donate more than their income to Jauhar Trust are also on target

Rampur News: आय से ज्यादा जौहर ट्रस्ट को दान करने वाले भी निशाने पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Those who donate more than their income to Jauhar Trust are also on target
रामपुर। जौहर ट्रस्ट को आय से ज्यादा दान करने वाले ट्रस्टी और इसके नाम पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने वाले लोग भी आयकर विभाग के रडार पर हैं। विभाग की नजर ऐसे लोगों पर टिकी हुई है जो अपनी हैसियत से ज्यादा संपत्ति अर्जित करते हुए या तो दानदाता बने हुए हैं और या फिर उनके नाम से संपत्ति खरीदी हुई हैं।
विज्ञापन

भाजपा के शहर विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत के आधार पर एक्टिव हुई आयकर विभाग की टीमों ने शुक्रवार को रामपुर पहुंचकर छापा मारा। दिनभर कार्रवाई चलती रही। आयकर विभाग की नजर ऐसे लोगों पर जिन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी को करोड़ों रुपये का दान दिया, लेकिन वे आयकर विभाग को टैक्स तक नहीं देते हैं। इसके अलावा उन्होंने बेनामी संपत्ति अर्जित करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी। इसी आधार पर आयकर विभाग की टीम ने सबसे पहले जौहर ट्रस्ट से जुड़े नौ सदस्यों के यहां एक साथ छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों की माने तो अब टीम के निशाने पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने वाले सपा नेता आजम खां के करीबी भी हैं।
विज्ञापन

-----------------------

कसते शिकंजे ने उड़ाई आजम के करीबियों की नींद
आयकर विभाग द्वारा शुक्रवार को की गई कार्रवाई के दौरान कभी सपा नेता आजम खां के करीबी रहे सपा नेताओं व ठेकेदारों की नींद उड़ गई। हालांकि अधिकतर अब भाजपा के पाले में जा चुके हैं। जिस वक्त यह शिकायत हुई थी उस वक्त ये लोग आजम खां के करीबी थे। बाद में उन्होंने सपा नेता आजम खां का साथ छोड़ दिया था और वे भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed