फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Those who do not come out of the family system are losing power: Naqvi

परिवार तंत्र से बाहर न आने वाले खो रहे सत्ता : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Those who do not come out of the family system are losing power: Naqvi
रामपुर। परिवार तंत्र से बाहर न आने वालों को जनता सत्ता के बाहर का रास्ता दिखा रही है। कुछ लोग आज भी खानदानी सियासत और सामंती विरासत से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता नकार रही है। ये बातें बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मिलक के प्रकाश इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा प्रदर्शन समारोह के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि परिवार तंत्र की पिटी पंचायत से प्रजातंत्र की प्रगति को पंचर करने का पाखंड लगातार परास्त होता जा रहा है। कुछ लोगों आज भी मुल्क के मजबूत मूड-माहौल को मुठ्ठी में मसलने की मुहिम में लगे हैं। नकवी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि गुनाहों के गटर में गठबंधन के शटर से लूट पर छूट का डिस्काउंट चाहते हैं। मोदी ने ऐसे सत्ता के सामंती सूबेदारों के सुल्तानी साम्राज्य का सूपड़ा साफ करने का बीड़ा उठाया है। इसी कारण गठबंधन में झप्पी से ज्यादा झगड़े की झंकार आ रही है।
विज्ञापन

नकवी ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई विभिन्न कलाकृतियां, चित्र, सजावट का सामान, विज्ञान के मॉडल, आदि देखे और हौसला बढ़ाया। कॉलेज के प्रबंधक चंद्र प्रकाश शर्मा ने नकवी को स्वामी विवेकानंद की मूर्ति देकर सम्मानित किया। मिलक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नकवी का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मंत्री मिलक तहसील के श्यामपुर गांव के प्रधान भागीरथ सिंह गंगवार की माता के निधन पर उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, महा सिंह राजपूत, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, प्रेमपाल सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed