{"_id":"654e978928938bbdfe013cac","slug":"third-school-slipped-from-azams-hands-in-four-years-rampur-news-c-282-1-rmp1001-9980-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चार साल में आजम के हाथ से फिसल गया तीसरा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चार साल में आजम के हाथ से फिसल गया तीसरा स्कूल
विज्ञापन
रामपुर। सीतापुर की जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के हाथ से एक-एक करके तीसरा स्कूल भी चला गया। उनका निर्माणाधीन चौथे स्कूल का भवन भी विवादों के घेरे में है। चौथे स्कूल का भवन भी विवादों के घेरे में है। आजम ने ये चारों स्कूल सरकारी भवनों और जमीन को लीज पर लेकर बनवाए थे। रामपुर से 10 बार विधायक, चार बार मंत्री, एक-एक बार लोकसभा और राज्यसभा सांसद रहे आजम खां ने सपा शासन में जौहर यूनिवर्सिटी बनवाई। वहीं दूसरी ओर जौहर ट्रस्ट के माध्यम से शहर में चार स्थानों पर बच्चों के लिए रामपुर पब्लिक स्कूल भी खोले। मगर, से सभी स्कूल सरकारी भवन और जमीन पर ही संचालित किए जाने लगे। करोड़ों रुपये से तैयार सरकारी भवनों को महज सौ-सौ रुपये सलाना किराया देकर इन भवनों को लीज पर ले लिया गया।
इसके बाद लीज की शर्तों का उल्लंघन करके सपा शासन में चार स्कूल बनाए गए थे, लेकिन तीन ही चालू हो सके थे। मगर, सरकार बदलने के बाद जब सपा नेता आजम खां की मुश्किलें बढ़ीं तो उनके द्वारा कब्जाई गईं जमीनों पर संकट के बादल मंडराने लगे। 2019 में आजम के पान दरीबा स्थित राजकीय ओरियंटल काॅलेज (मदरसा आलिया) के भवन में संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल (किड्स स्कूल) पर ताले डाल दिए गए। इस स्कूल को खाली कराने के दौरान काफी हंगामा भी हुआ था। इस स्कूल के सील होने के बाद भवन को मदरसा आलिया के ही सुपुर्द कर दिया गया था।
इसके बाद मार्च 2023 में नई तहसील के पास स्थित जौहर शोध संस्थान के पास बने रामपुर पब्लिक स्कूल (बॉयज विंग) भवन सरकार ने छीन लिया। यह स्कूल भी सरकारी जमीन पर बना था। यह भवन अल्पसंख्यक विभाग के पास आ चुका है। इसी तरह अब रामपुर पब्लिक स्कूल (गर्ल्स विंग्स) भी छिन गया। यह स्कूल माध्यमिक शिक्षा विभाग की जमीन पर चल रहा था। इसे भी सपा शासन में तीस साल की लीज पर दिया गया था। महज सौ रुपये सालाना के किराए पर चल रहे भवन को शुक्रवार को सील कर दिया गया। इस तरह चार साल में तीसरा स्कूल आजम के हाथ से चला गया। आजम के यतीमखाना बस्ती में बने चौथे स्कूल का भवन भी विवादों में है। इसका मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। आरडीए इस पर कार्रवाई कर चुका है। हालांकि, इस स्कूल में आरपीएस बॉयज विंग के बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही है। मगर, यह भवन भी कभी प्रशासन व शासन के निशाने पर आ सकता है। संवाद