{"_id":"6713f27f47a8a7e26103e73f","slug":"thieves-took-away-a-wad-full-of-notes-from-a-shop-in-broad-daylight-in-tanda-rampur-news-c-282-1-rmp1006-132378-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टांडा में दिनदहाड़े दुकान से नोटों से भरा गल्ला उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टांडा में दिनदहाड़े दुकान से नोटों से भरा गल्ला उठा ले गए चोर
Sat, 19 Oct 2024 11:25 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। नगर में शनिवार की दोपहर दो बाइक सवार एक मेंथा व्यापारी की दुकान में रखे गल्ले को उठा ले गए। पड़ोस की दुकान में गए दुकानदार ने वापस आकर जब गुल्लक को गायब देखा तो उसके तो होश उड़ गए। गल्ले में 1.75 लाख रुपये रखे थे। चोरी के बाद वो गहरे सदमे में है। जिसके बाद व्यापारी ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को घटना की तहरीर दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
नगर के मोहल्ला भब्बलपुरी निवासी जुल्फिकार अली नगर पालिका की दुकानों में बीते तीस वर्षों से मेंथा का कारोबार करते हैं। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे दुकान से पास ही दूसरी दुकान पर बात करने गए थे। इसी बीच एक पैदल युवक दुकान में घुसा और दुकान में रखी गुल्लक उठाकर दुकान के बाहर मुख्य मार्ग पर पहले से इंतजार कर रहे अपने बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। दुकान वापस लौटने पर जब उसने गुल्लक गायब देखी तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। जिसके बाद उन्होंने रोना पीटना शुरू कर दिया तो आस पास के लोग एकत्र हो गए और मुख्य मार्ग के दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। जिसके बाद पीड़ित जुल्फिकार अली ने कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी तहरीर देकर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। उधर दिनदहाड़े दुकान से चोरी की घटना होने से लोगों में पुलिस के विरुद्ध भारी रोष व्याप्त है। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि दोपहर की घटना की देर शाम को तहरीर मिली है। जिसके लिए मामले की हर पहलू पर जांच कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।