फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Thieves masked themselves and stole from two shops in Camry

Rampur News: केमरी में चोरों ने दो दुकानों में नकब लगाकर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves masked themselves and stole from two shops in Camry
रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र में चोरों ने ग्राम पिपलिया रायजादा में सिमरा चमरपुरा रोड स्थित एक जनसेवा केंद्र और एक टेलर की दुकान में नकब लगाकर चोरी कर ली। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया रायजादा निवासी दुर्गेश बाबू सैनी ने गांव के बाहर सिमरा चमरपुरा रोड पर डिजिटल जनसेवा केंद्र खोल रखा है और गांव के ही मुकेश ने दुर्गेश के बराबर में ही दर्जी की दुकान खोल रखी है। दुकान स्वामियों के अनुसार रविवार की शाम वह लोग अपनी दुकानों को बंद करके अपने-अपने घर को चले गए थे। सोमवार की सुबह लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकानों में पीछे से नकब लगा हुआ है। दुकान स्वामियों ने अपनी दुकानें खोलकर देखा तो जनसेवा केंद्र के अंदर से चोर 40 हजार रुपये की नकदी, दो बैटरी, दो इनवर्टर, गैस भरे 10 सिलिंडर, गेहूं के बीज के दो कट्टे आदि सामान चोर चुरा कर ले गए। वहीं मुकेश की दुकान से चोर चार सिलाई मशीन आदि सामान चुराकर ले गया। सूचना पाकर केमरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। केमरी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed