फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   There will be debate on Azam's sentence appeal today also

Rampur News: आजम की सजा की अपील पर आज भी होगी बहस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
There will be debate on Azam's sentence appeal today also
रामपुर। पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सात साल की सजा काट रहे सपा नेता आजम खां, अब्दुल्ला आजम और तजीन फात्मा की अपील पर सेशन कोर्ट में मंगलवार को भी बहस पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई बुधवार को होगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में अब्दुल्ला के साथ ही सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा दोषी करार दिए गए थे। कोर्ट उनको सात-सात साल की कैद व पचास हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुना चुकी है। यह सभी लोग अलग-अलग जेल में सजा काट रहे हैं। सपा नेता आजम खां सीतापुर, अब्दुल्ला हरदोई जबकि तजीन फात्मा रामपुर जेल में बंद हैं। जेल में बंद सपा नेता आजम खां, तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम ने सजा के खिलाफ तीनों ने सेशन कोर्ट में अपील की है,जिस पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। मंगलवार को भी इस मामले सुनवाई हुई।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान सपा नेता के अधिवक्ता जुबैर अहमद खां ने अपना पक्ष रखा। सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह, डीजीसी अमित सक्सेना और एडीजसी सीमा सिंह राणा कोर्ट में बहस की। बहस अभी जारी है। 20 दिसंबर को भी इस मामले में बहस होगी। एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार को बहस पूरी नहीं हो सकी है। अब बुधवार को इस मामले में सुनवाई होगी। वहीं दूसरी ओर सपा नेता आजम खां के नफरती भाषण के मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई चार जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed