फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   There will be a report on those who sell and buy the allotted shops

Rampur News: आवंटित दुकानों को बेचने और खरीदने वालों पर होगी रिपोर्ट

Tue, 18 Mar 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 18 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
There will be a report on those who sell and buy the allotted shops
शाहबाद (रामपुर)।
विज्ञापन

वर्ष 2005 और 2012 में आवंटित हुई नगर पंचायतों की दुकानों का किराया पिछले महीने तक केवल तीन सौ रुपये था। जबकि, इन दुकानों पर काबिज दुकानदार हर माह दुकान मालिकों को हजारों के हिसाब से किराया दे रहे है।
जिस कारण नगर पंचायत को लंबे समय से लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। अब इसी प्रकरण में डीएम जोगिंदर सिंह ने दुकान बेचने वाले और दुकानों को खरीदने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष को दिए है।
विज्ञापन

वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर नगर पंचायत की कुल 293 दुकानें है। इन सभी दुकानों को पूर्व में आवंटित कर दिया गया था, लेकिन जिन्हें यह दुकानें आवंटित की गई थी। उन्होंने नगर पंचायत के साथ धोखाधड़ी करते हुए दुकानें किराए पर दे दी थी। ईओ पुष्पेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि इन दुकानों का किराया पिछले महीने तक केवल तीन सौ रुपये था, जिसे पिछले माह बोर्ड की बैठक में तीन सौ रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके अब भी दुकानों के मालिक किरायदारों से करीब आठ से दस हजार रुपये महीना वसूल कर रहे है। ईओ ने बताया कि जांच में करीब 80 लोग ऐसे पाए गए है, जिनको दुकानें आवंटित की गई थी। वह दुकानदार इन पर काबिज नहीं है, उन्होंने यह दुकानें किराए पर दे दी है।

चर्चा है कि पूर्व में जिन्हें दुकानें आवंटित हुई थीं उन लोगों ने मोटी रकम वसूल करके दूसरों को दुकानें बेच दी थीं। सोमवार को डीएम जोगिंदर सिंह ने ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष को निर्देश दिए है, कि जल्द ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई जाए, जिन्होंने दुकानें आवंटित करा ली थी और इसके बाद बेच दी थी या फिर किराए पर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed