फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   There is no provision for bandages in roadways buses.

Rampur News: रोडवेज बसों में नहीं मरहम पट्टी का भी इंतजाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
There is no provision for bandages in roadways buses.
रामपुर। कोहरा और सर्दी से सुरक्षात्मक बचाव के लिए अभी रोडवेज के पास कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं। फॉग लाइटें नहीं लगाई गई हैं। बसों में फर्स्ट एड किट तक नहीं है।
विज्ञापन

रामपुर रोडवेज डिपो में मौजूदा समय में 104 बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों से यात्री बरेली, मुरादाबाद, कौशांबी, दिल्ली, आगरा के अलावा अन्य जिलों में सफर करते हैं। सर्दियों में अक्सर दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है, लेकिन रोडवेज डिपो ने अभी कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं। कई पुरानी बसों में तो खिड़की में शीशे ही नहीं लगे हैं। इसके साथ यहां पर चोटिल होने पर प्राथमिक चिकित्सा के कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

यहां न तो मरहम है और न ही पट्टी ही है। बसों में सिर्फ खाली बॉक्स लगे हुए हैं। कुछ चालकों से बात करने पर बताया कि पीईटी की परीक्षा के दौरान कुछ गाड़ियों में मेडिसिन किट लगी थी, लेकिन वह पुरानी थी और अब एक्सपायर हो चुकी हैं। इसके अलावा फॉग लाइटों की व्यवस्था भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम रामप्रकाश ने बताया कि पुरानी बसों की मरम्मत की जा रही है,जबकि सभी बसों में मेडिकल किट का इंतजाम भी किया जाएगा। सर्दी में किसी भी यात्री को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed