{"_id":"5830a7264f1c1b204f8fe270","slug":"theftof-20lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहा कारोबारी के घर बीस लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहा कारोबारी के घर बीस लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूूरो/ रामपुर
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के पुराना गंज में लोहा कारोबारी के घर चोरी के बाद बिखरा सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के बीचोंबीच एक बार फिर चोरों ने व्यापारियों को निशाना बनाया। पिछले महीने एक रात में हुई नौ चोरी का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि गंज थाना क्षेत्र मेें लोहा व्यापारी के घर से चोर करीब बीस लाख रुपये के सोने के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। लोहा कारोबारी शहर में ही एक बैंक्वेट हाल में अपनी बेटी का निकाह कर
विदाई कर रहे थे। सुबह आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गंज थाना क्षेत्र के पुरानागंज के रहने वाले शफी अहमद लोहा कारोबारी हैं। शुक्रवार को उनकी बेटी बिट्टो की महिला थाने के पास बैंक्वेट हाल में निकाह चल रहा था। पूरा परिवार बैंक्वेट हाल में था, घर में ताला पड़ा था। इस बीच चोरों ने किसी समय उनके घर को निशाना बना लिया। चोर मेन गेट के ताले तोड़कर घर के अंदर घुस गए। उसके बाद चोर वहां से नकदी व जेवर सहित करीब बीस लाख का माल समेट कर ले गए थे। रात 12 बजे वापस आने पर परिवार के लोगों के घर का ताला टूटा देखकर होश उड़ गए। सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
बाद में मामले की जानकारी मिलने पर गंज पुलिस वहां पर पहुंच गई। उसके बाद मौका मुआयना किया। बाद में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के मुुताबिक 28 तोले सोने के जेवर सहित करीब बीस लाख का माल चोरी हो गया। नौ लाख रुपये में सौ-सौ के नोटों के अलावा पुराने हजार व पांच सौ के नोट भी हैं।
विज्ञापन