{"_id":"5c0d5a87bdec22414d550c73","slug":"theft-incouriar-company-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरियर कंपनी से तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरियर कंपनी से तीन लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
शाहबाद में कोरियर कंपनी के ऑफिस में हुई चोरी के बाद फैला पड़ा सामान।
विज्ञापन
शनिवार की रात चोर कोरियर कंपनी के ताले तोड़कर वहां से नकदी और सामान सहित तीन लाख का माल समेट कर ले गए। दिन निकलने पर मामले की जानकारी हुई। इस मामले में तहरीर दे दी है।
शाहबाद थाना क्षेत्र के नगर में ही ईकॉम कोरियर कंपनी है। शनिवार को सभी लोग इसको बंद करके घर चले गए थे। आधी रात के बाद चोरों ने इसको निशाना बना लिया। चोर ताले तोड़कर उसके अंदर घुस गए। जिसके बाद चोर वहां से डेढ लाख की नकदी सहित तीन लाख का माल समेट कर ले गए।
रविवार सुबह को कंपनी के सुपरवाइजर जब कोरियर का आफिस खोलने आए,तो ताले टूटे देखकर होश उड़ गए। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। आफिस के अंदर प्रवेश किया,तो वहां से लोगो का काफी सामान गायब था। नकदी भी गायब थी।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। उसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से बातचीत करने के बाद वहां से चली गई। बाद में सुपरवाइजर ने अपने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।