{"_id":"590f708c4f1c1b3854851400","slug":"theft-in-jeweryshop","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शॉप से चोरनियों ने अंगूठी से भरा डिब्बा उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी शॉप से चोरनियों ने अंगूठी से भरा डिब्बा उड़ाया
अमर उजाला ब्यूूूूरो/ रामपुर
Updated Mon, 08 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े पांच महिलाएं एक सराफ की दुकान में जेवर देखने के बहाने पहुंची और उसको चकमा देकर अंगूठी से भरा डिब्बा लेकर खिसक लीं। डिब्बे में छह लाख रुपये की अंगूठियां बताई जा रही हैं। दुकान में चोरी की घटना से सर्राफ सदमे में है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरनी महिलाओं की तलाश कर रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आर्दश कालोनी निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू की कोतवाली थाना क्षेत्र में हामिद गेट के पास एचडीएम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उसका कहना है कि दोपहर के समय चार-पांच महिलाएं उसके पास जेवर देखने आई थी। इस दौरान वह महिलाओं को लगातार अच्छे अच्छे जेवर दिखा रहा था। इस बीच महिलाओं ने सोने की अगूंठी से भरा एक डिब्बा कहीं पर छिपा लिया। उसके बाद जेवर पसंद न आने की बात कहकर महिलाएं वहां से चली गईं।
बाद में एक डिब्बा कम देखकर उसके होश उड़ गए। उसको शक हो गया कि महिलाएं चुरा कर ले गईं हैं। उसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जहां महिलाओं को तलाशा। लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बाद में सूचना के बाद पुलिस भी वहां पर आ गई। जहां सारा मामला पता करने के बाद वह वहां से चली आई। काफी समय तक लोगों की भीड़ एकत्र रही। पुलिस महिलाओं की तलाश कर रही है। सर्राफ सदमे में है, परिजन भी परेशान हैं। सर्राफ ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। डिब्बे में छह लाख की अंगूठियां बताई जा रही हैं।