{"_id":"6994d33a555ef2ea1f02a9cc","slug":"theft-in-chc-exposed-two-arrested-rampur-news-c-282-1-rmp1016-164523-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सीएचसी में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सीएचसी में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
Wed, 18 Feb 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। सात फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संभल जनपद के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि एक आरोपी फरार है।
सात फरवरी की दोपहर बदमाशों ने संविदा कर्मियों शाजिया निगार और सुनीता के आवासों के ताले तोड़े थे। शाजिया के कमरे से 20 हजार रुपये नकद और जेवरात चोरी हुए थे। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात के बाद आरोपियों की तस्वीरें वायरल हो गई थीं।
मंगलवार तड़के पुलिस ने संभल के जनेटा गांव निवासी फहीम खां उर्फ बाबू और उसके साथी शौलत को शाहबाद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने ढकिया और टांडा गांव में हुई चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया। पुलिस ने चोरी का कुछ माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
सीओ देवकी नंदन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संभल, बनियाठेर, चंदौसी और गाजियाबाद में भी मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पहले करते थे रेकी बाद में देते थे घटना को अंजाम
पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि यह गैंग चलाते हैं। यह बदमाश पहले रेकी करते थे, उसके बाद घटना को अंजाम देते थे। यह बदमाश ऐसे घर भी तलाशते थे, जो बंद रहते थे, या फिर कमाने के लिए मय परिवार के परदेस में रहते थे। उन्हीं घरों में घटना को अंजाम देने में बदमाश सफल हो जाते थे।