फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Theft by breaking the locks of the locked house of a municipal worker's brother

Rampur News: पालिकाकर्मी के भाई के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the locks of the locked house of a municipal worker's brother
रामपुर। पुलिस की सुस्ती के चलते चोरों ने नगर में आतंक मचा रखा है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने पालिकाकर्मी के मोहल्ला शांति कॉलोनी निवासी भाई के बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी, जेवर समेत तमाम कीमती सामान साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी पालिका के नोडल अधिकारी रूपेश कुमार सक्सेना के छोटे भाई प्रियांशु सक्सेना व सचिन सक्सेना नगर के मोहल्ला शांति कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। रूपेश सक्सेना के अनुसार उनके छोटे भाई प्रियांशु का स्वास्थ्य बीते काफी समय से खराब चल रहा है। वह अपना उपचार करने के लिए करीब छह माह पूर्व अपनी पत्नी व भाई के साथ पंजाब गए हुए हैं। घर में ताले लगे हुए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे नगर के मोहल्ला भट्टी टोला निवासी सोनू कुमार ने प्रियांशु को फोन पर घर के ताले टूटने की जानकारी दी थी। कुछ ही देर में तमाम लोग पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। रूपेश सक्सेना ने बताया कि प्रियांशु व सचिन सक्सेना के वापस लौटने पर ही चोरी हुए सामान के बारे में सही जानकारी हो सकेगी। संभवत: नकदी व जेवर समेत काफी सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अपराध नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल घटना की कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed