Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The wish of Ram temple was fulfilled with the consecration of life.

Rampur News: प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरी हुई राममंदिर की अभिलाषा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
The wish of Ram temple was fulfilled with the consecration of life.
रामपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही राममंदिर के लिए वर्षों तक संघर्ष करने वाले कारसेवकों के जीवन की बड़ी अभिलाषा पूरी हो गई। उनका कहना है कि अब जल्द ही रामलला के दर्शन को जाएंगे। यह पल बेहद भावुक करने वाला है। अपनी आंखों से यह दिन देखकर जीवन धन्य हो गया। यह किसी सपने की पूरा होने जैसा है।अयोध्या में बरसों के इंतजार के बाद राममंदिर का सपना साकार हो गया। दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा किया तो लोग भावुक हो उठे। राममंदिर के लिए लंबा संघर्ष करने वाले कारसेवक अयोध्या में होने वाली हर गतिविधि को टीवी के माध्यम से देखते रहे। राममंदिर कार्यक्रम का प्रसारण देखने के बाद वह खुशी से फूले नहीं समाए। उन्हें 1990 और फिर 1992 में अयोध्या जाकर किया गया संघर्ष याद आ गया। उन्होंने कहा कि राममंदिर के लिए लाठियां खाईं, जेल गए, लेकिन फिर भी लगता था कि यह सपना शायद ही पूरा हो। हम सौभाग्यशाली की हमारे जीवन में ये दिन आया। हमें बहुत खुशी है। हम जल्द ही अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन


0000
कारसेवक बोले-
- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही हम सबका सपना पूरा हो गया है। इस दिन के लिए लंबा संघर्ष किया था। यह दिन हमारे जीवन का सबसे बड़ा दिन है। जल्द ही अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। - धनंजय पाठक
विज्ञापन


00

- राममंदिर बनने से करोड़ों हिंदुओं का सपना साकार हो गया है। दुनिया भर में खुशी छाई हुई है। इसके लिए तमाम लोगों ने संघर्ष किया। प्राण प्रतिष्ठा होते देख काफी खुशी हुई है। - अशोक विश्नोई
विज्ञापन
विज्ञापन

00

-राममंदिर के लिए लंबा संघर्ष किया। उस वक्त यह नहीं सोचा था कि राम मंदिर का सपना सच हो जाएगा। सोमवार को आखिरकार बरसों के इंतजार के बाद रामलला अपने भवन में विराजमान हो गए। यह बेहद खुशी का पल है। - भूकन लाल लोधी
000
- राममंदिर के लिए काफी संघर्ष किया। अब सपना पूरा हो गया है। राम मंदिर बनने की बेहद खुशी है। पूरा देश आज खुशी मना रहा है। जल्द ही रामलला के दर्शन को जाएंगे।
राकेश यादव
00
मैंने राममंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। कार सेवा के दौरान जेल भी गया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर बेहद खुश हूं। आज मेरा सपना पूरा हो गया है। आज सभी कार सेवकों की मेहनत रंग लाई है। आज का दिन मेरे लिए सबसे सौभाग्यशाली दिन है। - नवीन चंद्र गुप्ता

0000
राममंदिर के लिए काफी संघर्ष किया। गांव के 47 लोगों के साथ बिजनौर की जेल भी गया था और मुझे उस वक्त की एक-एक बात याद है। आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेरा सपना साकार हुआ है और मैं बेहद खुश हूं। - चंपत सिंह यादव
00

राममंदिर के लिए अयोध्या जाकर कारसेवा की। अब सालों बाद सपना पूरा हो गया है। देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। यह गर्व की बात है। - धर्मपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed