फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The village head was fired upon in broad daylight at the Dhaba, he narrowly escaped

Rampur News: ढाबे पर दिनदहाड़े ग्राम प्रधान पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The village head was fired upon in broad daylight at the Dhaba, he narrowly escaped
भोट। दो पक्षों में वार्ता कराने एक ढाबे पर पहुंचे ग्राम प्रधान पर वहां पहले ही बैठे कार सवार लोगों ने फायर झोंक कर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ग्राम प्रधान बाल-बाल बच गए। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो कार समेत कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के मुल्लाखेड़ा निवासी जगजीत सिंह को एक व्यक्ति द्वारा फोन पर दो दिन पूर्व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई थी।जगजीत सिंह द्वारा मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दिए जाने पर पर ग्राम प्रधान ने धमकी देने वाले व्यक्ति को फोन कर वार्ता कर समझा दिया था जिसके बाद उसने फोन नहीं किया था। वहीं एक दिन पूर्व एक बार फिर दूसरे नंबर से धमकी दिए जाने पर जगजीत सिंह ने सारी बात ग्राम प्रधान जोगेन्द्र सिंह बिट्टू को बताई तो फोन करने वाले आरोपी ने नेशनल हाईवे किनारे एक ढाबे में बैठे होने और मौके पर आकर बात करने को कहा। जिसके बाद ग्राम प्रधान ने सारी घटना सीओ बिलासपुर तथा कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस के साथ वह हाईवे स्थित बताए गए ढाबे पर पहुंचे तो आरोपी ने थोड़ी ही दूर पर भोट थाना क्षेत्र के दूसरे ढाबे में बैठे होने की बात कही। ग्राम प्रधान जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस के साथ वह शाम करीब चार बजे वह अपने साथियों व पीड़ित जगजीत सिंह के साथ खूंटाखेड़ा स्थित ढाबे पर पहुंचे तो वहां पहले से ही दो कारों में एक दर्जन से भी अधिक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

आरोप है कि ग्राम प्रधान कार के उतरते ही पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही खूंटा खेड़ा गांव निवासी शाहब सिंह ने उन पर फायर कर दिया। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान सारा घटनाक्रम ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं फायरिंग की सूचना पर डायल 112 व थाना भोट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व मौके से दो कार समेत कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। थाना पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed