फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The tomb of the third Nawab of the princely state of Rampur located in Himachal will be renovated

हिमाचल में स्थित रामपुर रियासत के तीसरे नवाब के मकबरे का कराया जाएगा जीर्णोद्धार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The tomb of the third Nawab of the princely state of Rampur located in Himachal will be renovated
रामपुर। रामपुर रियासत के तीसरे शासक नवाब सैयद गुलाम मोहम्मद खां का हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में मकबरा जर्जर हालत में है। मकबरा देखकर लौटे पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने बताया कि इस ऐतिहासिक स्थल की हालत सुधारे जाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नवेद मियां शनिवार को हिमाचल प्रदेश से लौटे हैं। वहां उन्होंने जिला हमीरपुर स्थित कांगड़ा घाटी के सुजानपुर तिराहा में नवाब सैयद गुलाम मोहम्मद खां का मकबरा देखा और उसकी जर्जर हालत पर अफसोस जाहिर किया। नवेद मियां ने बताया कि नवाब सैयद गुलाम मोहम्मद खां रामपुर रियासत के तीसरे शासक थे। उनकी हुकूमत कम समय के लिए रही थी। अंग्रजों से विवाद के कारण उन्हें रामपुर छोड़ना पड़ा था। वो यहां से मैसूर और फिर पंजाब चले गए थे। 1828 में उनका इंतकाल हो गया था। नवेद मियां ने बताया कि रामपुर के सभी शासकों के मकबरों पर वो जा रहे हैं और इसी के तहत तीसरे शासक के मकबरे पर भी गए थे। उन्होंने बताया कि वो इस ऐतिहासिक स्थल की हालत सुधारे जाने की कोशिश करेंगे। बताया कि हिमाचल की रियासत कांगड़ा के महाराजा संसार चंद्र ने नवाब सैयद गुलाम मोहम्मद खां को संरक्षण दिया था। तब से ही रामपुर और कांगड़ा रियासत के संबंध हैं। महाराजा संसार चंद्र के वंशज राजा आदित्यदेव कटोच ऑफ़ लंबाग्राम की शादी रानी चन्द्रेश कुमारी से हुई थी। रानी चन्द्रेश कुमारी केंद्रीय संस्कृति मंत्री रहते हुए रामपुर आई थीं। नवेद मियां हिमाचल गए तो उनसे व उनके पूरे परिवार से मुलाक़ात की और रामपुर के तीसरे नवाब के मकबरे के सुधार के लिए रणनीति बनाई। टिकाराज ऐश्वर्य देव कटोच, उनकी पत्नी टिकारानी शैलजा कुमारी व पुत्र महाराजकुमार अम्बिकेश्वर देव कटोच के साथ मकबरे पर पहुंचे। नवेद मियां ने बताया कि टिकाराज ऐश्वर्य देव कटोच इस कार्य में उनका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed