फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case registered against wife and mother-in-law for assaulting a young man at the court complex.

Rampur News: कचहरी में युवक से मारपीट के मामले में पत्नी और सास पर रिपोर्ट

Thu, 24 Sep 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Case registered against wife and mother-in-law for assaulting a young man at the court complex.
रामपुर। कचहरी परिसर में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार को हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की तहरीर पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी से उसका विवाद चल रहा है और करीब चार साल से दोनों के बीच मामला विवादित है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को कचहरी परिसर में केस की सुनवाई के लिए पहुंचे युवक और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि महिला ने अपनी मां के साथ मिलकर युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक बचने के लिए भागा तो दोनों महिलाओं ने उसका पीछा किया और उसे पकड़कर दोबारा पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़ित सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की विकासनगर कॉलोनी निवासी मुनीष राजपूत ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। इसमें उसने मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के दौड़भाग निवासी पत्नी पूजा और सास विमला देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। युवक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर उसकी पत्नी और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

युवक का कहना है कि चार साल पहले पूजा से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पूजा उसको व उसके परिवार को धमकाती थी और झूठे मुकदमे दर्ज कराती थी। मुकदमे की सुनवाई के लिए ही वह कचहरी परिसर गया था। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed