{"_id":"669b146244715bd1f909e529","slug":"the-then-naib-tehsildar-recorded-his-statement-in-the-humsafar-resort-case-rampur-news-c-282-1-rmp1004-126085-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हमसफर रिजॉर्ट मामले में तत्कालीन नायब तहसीलदार ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हमसफर रिजॉर्ट मामले में तत्कालीन नायब तहसीलदार ने दर्ज कराए बयान
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां की पत्नी और पूर्व सांसद डाॅ. तजीन फात्मा के हमसफर रिजाॅर्ट के मामले में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में तत्कालीन नायब तहसीलदार सदर एवं मौजूदा तहसीलदार केजी मिश्रा कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। उनकी मुख परीक्षा पूरी हो गई है। अब छह अगस्त को अगली सुनवाई होगी।
सपा नेता आजम खां की पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा का जौहर यूनिवर्सिटी रोड पर हमसफर रिजॉर्ट है। आरोप है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर रिजॉर्ट का निर्माण कराया। इस मामले की रिपोर्ट 2019 में गंज थाने में तत्कालीन नायब तहसीलदार केजी मिश्रा ने कराई थी। सपा नेता आजम खां की पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम, अदीब आजम को आरोपी बनाया गया।
मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। सुनवाई के दौरान मुकदमे के वादी तत्कालीन नायब तहसीलदार केजी मिश्रा ने कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। उनकी मुख परीक्षा पूरी हो गई है। कुछ दिन पहले प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने रिजॉर्ट के हिस्से को बुलडोजर से धवस्त करा दिया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डूंगरपुर मामले में हुई सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज डूंगरपुर बस्ती को खाली कराए जाने के मामले में कोर्ट में शुक्रवार को बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई। कोर्ट ने बहस और जवाब देने के लिए 23 जुलाई की तारीख तय कर दी है।
वर्ष 2019 में गंज थाने में सपा नेता आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर मारपीट, लूटपाट समेत अन्य धाराओं में 12 मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें पांच मामलों में फैसला आ चुका है। सपा नेता को दो मामले में सजा हो चुकी है और तीन मामलों में वे बरी हो चुके हैं। सपा नेता आजम खां इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बयान दर्ज
रामपुर। सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में विवेचक श्रीकांत सत्यार्थी ने कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज कराए। उनकी गवाही पूरी नहीं हुई है। जिरह के लिए 29 जुलाई की तारीख तय की गई है। इस मामले में सपा नेता आजम खां को आरोपी बनाया गया है। यह मामला अजीमनगर थाने में दर्ज कराया गया था। संवाद