फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The team from Delhi inspected CHC

Rampur News: दिल्ली से आई टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
The team from Delhi inspected CHC
रामपुर। दिल्ली से आई केंद्र सरकार द्वारा गठित नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की कायाकल्प की दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को मंडल के पहले चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं व सुविधाओं का जायजा लेकर एनक्यूएएस अवाॅर्ड के लिए मानकाें को परखा।
विज्ञापन

एनक्यूएएस की दो सदस्यीय टीम में राजस्थान के डॉ. वीके जैन और केरल के डॉ. जासली जोन शामिल थे। सोमवार की सुबह दिल्ली से सीएचसी पहुंची। टीम का सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अजीज हसन अंसारी आदि ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद टीम ने अस्पताल का निरीक्षण करके फीडबैक लेना शुरू किया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि टीम ने 70 फीसदी अंकों के लिए प्रति बेड डॉक्टर और नर्स की संख्या, ओटी में एयर फिल्टर, तापमान, इंफेक्शन कंट्रोल के उपाय, क्लीनिकल सेवाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर, पेसेंट वेटिंग एरिया, अस्पताल में वेंटीलेशन, सफाई व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बायो वेस्टेज आदि बिंदुओं पर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह टीम दो दिन तक सरकारी अस्पताल का फीडबैक लेगी। टीम के सर्वे में यदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पास होता है तो उसे दस लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। जिससे अस्पताल में मरीजों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सकेंगी। अस्पताल का फंड बढ़ने के साथ अस्पताल में संसाधन भी बढ़ेंगे। टीम के साथ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके शर्मा आदि चिकित्सक भी साथ में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने अस्पतालों में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने और उनकी गुणवत्ता में सुधार लाने को एनक्यूएएस का गठन किया है। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर अस्पताल का मूल्यांकन किया जाता है। इसके लिए अस्पताल को निरीक्षण में 70 फीसद से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। निरीक्षण के लिए अस्पताल प्रशासन पहले से ही तैयार था। अस्पताल में सुविधाओं को एनक्यूएएस मानकों के अनुरूप बनाने को कवायद जोरों पर है। पिछले साल अस्पताल को कायाकल्प अवाॅर्ड मिल भी चुका है। जिला क्वालिटी कंसल्टेंट ने बताया कि अगर अस्पताल को यह सर्टिफिकेट मिलता है तो सरकार की ओर 10 हजार रुपये प्रति बेड के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राशि को अस्पताल की सुविधाओं में खर्च किया जाएगा। इस मौके पर एडी हेल्थ डाॅ. दिनेश कुमार, डाॅ. प्रशांत कुमार, डॉ् मणिक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed