{"_id":"692a0cda8bd1c4ab7f00f23f","slug":"the-school-management-held-the-ayah-posted-on-the-bus-responsible-for-the-accident-rampur-news-c-282-1-smbd1025-158863-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बस में तैनात आया को स्कूल प्रबंधन ने ठहराया हादसे का जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बस में तैनात आया को स्कूल प्रबंधन ने ठहराया हादसे का जिम्मेदार
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर के मोहल्ला भट्टीटोला स्थित नूर सिटी कॉलोनी निवासी बारदाना व्यापारी मोहम्मद आरिफ की सात वर्षीय पुत्री अनाबिया की स्कूल बस से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद मिल्टन एजूकेशनल एकेडमी के प्रबंधन ने शुक्रवार और शनिवार को स्कूल में अवकाश घोषित किया है तथा बस में तैनात आया को निलंबित कर दिया है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अनाबिया और उसकी छोटी बहन जन्नत स्कूल बस से उतरकर घर जा रही थीं। आरोप है कि चालक ने बच्चियों के बस के सामने से गुजरते ही बस आगे बढ़ा दी, जिससे दोनों बहनें बस की चपेट में आ गईं। जन्नत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अनाबिया की बरेली रेफर के दौरान रास्ते में मौत हो गई।
स्कूल प्रबंधक बलबीर सिंह मल्ही ने बताया कि बस आया की लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया गया है, जिसे तत्काल निलंबित कर दिया गया है। चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के कारण अभी तक पुलिस में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
मृतका के शव को शुक्रवार दोपहर रामपुर रोड स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में स्कूली बस से बच्चों के उतरने से लेकर बच्चों के बस की चपेट में आने तक की पूरी घटना कैद हो गई है। घटना की वीडियो शुक्रवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रही।
सीओ ने ली घटना की जानकारी
सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने स्कूली बस से छात्रा अनाबिया के कुचलना से हुई मौत के मामले में शुक्रवार को घटना की पूरी जानकारी ली है। सीओ ने बताया कि वह मामले की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। इसके बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। स्कूल की बस के मामले में भी वह जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी कोतवाली पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी हादसे को पुलिस संज्ञान अवश्य लेगी।