{"_id":"67896139334205387e09c297","slug":"the-route-from-chaku-chauraha-to-parivartan-chowk-will-be-a-four-lane-road-rampur-news-c-282-1-rmp1004-138008-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चाकू चौराहे से परिवर्तन चौक तक मार्ग होगा फाेरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चाकू चौराहे से परिवर्तन चौक तक मार्ग होगा फाेरलेन
Fri, 17 Jan 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में चाकू चौराहे से लेकर परिवर्तन चौक तक के मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। यह मार्ग सात मीटर चौड़ाई वाला है। इसकी चौड़ाई बढ़ाकर कुल 14 मीटर की जाएगी। इसके लिए अगले दो दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वहीं, दढि़याल में कोसी नदी और बिलासपुर में कुल्ली नदी पर पुल बनेगा। इस पर 37.08 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जनप्रतिनिधियों से कुछ माह पहले क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। इन प्रस्तावों पर अब मुहर लगनी शुरू हो गई है। शासन को 1200 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे गए थे। इसके तहत राज्य योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत तीन प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। मुरादाबाद-टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर पड़ने वाली कोसी नदी पर बने पुल के बराबर में दूसरा पुल बनेगा। बिलासपुर के ईश्वरपुर गांव में स्थित कुल्ली नदी पर 38 मीटर लंबा लघु सेतु व पहुंच मार्ग बनने जा रहा है।
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, स्वार विधायक शफीक अंसारी के प्रस्ताव से इन दोनों पुलों के लिए कुल 37.06 करोड़ रुपये जिले को मिले हैं। कोसी नदी पर 245 मीटर लंबे नए सेतु का निर्माण होगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता कृष्णवीर सिंह ने बताया कि चाकू चौराहे से परिवर्तन चौक तक फोरलेन के लिए अगले एक-दो दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और काम चालू करा देंगे। शेष कार्यों के लिए भी टेंडर मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
एक माह बंद रहा था मार्ग
दढि़याल बाजपुर मार्ग के कोसी नदी पर बने पुल में गत वर्ष दरार पड़ गई थी। इसके बाद यहां मरम्मत हुई थी। एक माह तक रास्ता बंद रहा था।
बरेली बाॅर्डर को जोड़ेगा 38 मीटर लंबा पुल
डीएम ने बताया कि ईश्वरपुर गांव से लगा हुआ 38 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है, जो बरेली बॉर्डर को जोड़ रहा है। पहले से यहां लकड़ी का पुल निर्मित है। पुल के अप-डाउन स्ट्रीम 13 किमी में कोई पुल नहीं है। इस पुल के निर्माण से आठ गांवों की 20 हजार आबादी को सुविधा मिलेगी।
फोरलेन होने के बाद मिलेगी जाम से निजात
नैनीताल रोड पर स्थित चाकू चौराहे से लेकर परिवर्तन चौक तक 850 मीटर का हिस्सा भी फोरलेन होगा। इसके लिए 2.50 करोड़ रुपये मिले हैं। इसकी चौड़ाई सात मीटर है, जिसे 14 मीटर किया जाना है। यह प्रस्ताव शहर विधायक का था। पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला फोरलेन के लिए टेंडर हो रहे हैं। लखनऊ-दिल्ली हाईवे से शहजादनगर से नैनीताल जाने के लिए बाईपास तैयार किया गया है। यह बाईपास भमरौवा होते हुए चाकू चौराहे से सीधे नैनीताल को जोड़ा गया है। इसी मार्ग से परिवर्तन चौक होता हुआ एक मार्ग स्वार तहसील को भी जोड़ता है। यह पूरा मार्ग फोरलेन हो चुका है, लेकिन चाकू चौराहे से लेकर परिवर्तन चौक का मार्ग अभी तक फोरलेन नहीं है। यहां जाम लगता है, फोरलेन के बाद यहां जाम से निजात मिलेगी।
वर्जन-
जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल गई है। धनराशि भी जारी हो गई है। अब पीडब्ल्यूडी से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर मौके पर काम शुरू कराएंगे।- जोगिंदर सिंह, डीएम